Let’s travel together.

उत्तरप्रदेश चुनाव::प्रथम चरण मतदान11 जिलों की 58 सीटों पर 60.17 % मतदान

0 149

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से जारी मतदान अब खत्म हो गया है. हालांकि चुनाव आयोग ने अब तक शाम पांच बजे तक मत प्रतिशत के आंकड़े जारी किये हैं. आयोग ने बताया कि 58 विधानसभा सीटों पर 57.79 फीसदी वोटिंग हुई है.  इस दौरान सबसे अधिक मतदान मुजफ्फरनगर में और सबसे कम मतदान का प्रतिशत गाजियबाद और गौतमबुद्धनगर में रहा. मुजफ्फरनगर में 62.14 तो गाजियबाद और गौतमबुद्धनगर में 54.77 फीसदी वोट डाले गए.

चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक शाम पांच बजे तक शामली में 61.78, मुजफ्फरनगर में 62.14, बागपत में 61.35, मेरठ में 58.52, गाजियाबाद में 54.77, गौतमबुद्ध नगर में 54.77, हापुड़ में 60.50, बुलंदशहर में 60.52, अलीगढ़ में 57.25, मथुरा में 58.51 और आगरा में 56.61% वोट पड़े.

2.28 करोड़ मतदाता कर रहे मताधिकार का इस्तेमाल

पहले चरण की 58 सीटों में से 9 सीटें सुरक्षित हैं. इस चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों की विभिन्न सीट के लिए मतदान हो रहा है. आज के मतदान में राज्य के 2 करोड़, 28 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस बार कोविड प्रोटोकॉल के चलते वर्चुअल रैली और डोर डू डोर कैंपेन पर ज्यादा जोर रहा.

पहले चरण में इन सीटों के लिए हो रहा मतदान

कैराना, थाना भवन, शामली, बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवलखास, सरधनाहस्तिनापुर, किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ, मेरठ दक्षिण, छपरौली, बड़ौत, बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदी नगर, ढोलना, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर, देबाई, शिकारपुर, खुर्जा, खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोइलो, अलीगढ़, इग्लास, छटा, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव, एतमादपुर, आगरा कैंट, आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद और बाह.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बढ़ते तापमान के दृष्टिगत लू से बचाव हेतु सावधानी बरतने की अपील     |     जैन साधु संतों की असुरक्षा पर रोश व्यक्त कर सड़कों पर उमड़ा सर्व समाज     |     मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो का बरेली में व्यापार महासंघ के कार्यक्रम में हुए शामिल     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन हेतु किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर 15 जून तक करा सकते हैं पंजीयन     |     वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग     |     ग्राम पंचायत अहमदपुर में सचिव शिवपाल सिंह रघुवंशी को सेवा निवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई     |     उज्जैन महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बाबा का हुआ दिव्य श्रृंगार     |     भोपाल में दिनदहाड़े युवक के साथ मारपीट, कार में जबरन ले जाने का वीडियो वायरल     |     आंगनबाड़ी केंद्र में समर कैंप मेले का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     दीवानगंज में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा बड़ा शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811