फैक्ट्री प्रबंधन ने रास्ता बंद किया तो ग्रामीण हुए लामबंद,फैक्ट्री प्रबंधन को रास्ता खोलने दिया आवेदन
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
जमुनिया खेजड़ा में स्थित बेलस्पन फैक्ट्री तक पहुंचने वाला मुख्य रास्ता बंद किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। रास्ता बंद होने के कारण फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों, किसानों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजमर्रा के आवागमन के साथ-साथ आपात स्थिति में भी लोगों को लंबा चक्कर लगाना मजबूरी बन गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता वर्षों से उपयोग में है, लेकिन हाल ही में इसे अवैध रूप से बंद कर दिया गया, जिससे आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर वेलस्पन फैक्ट्री के हरेंद्र सिकरवार को रास्ता खुलवाने के लिए आवेदन सौंपा है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की जल्द जांच कर रास्ते को तत्काल खुलवाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और फैक्ट्री तक सुचारु रूप से आवागमन बहाल हो।

उनका कहना हे
फैक्ट्री तक जाने वाले रास्ते पर फैक्ट्री संचालक द्वारा पत्थर पटक दिए गए हैं। फैक्ट्री में निर्माण कार्य के चलते रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। जिससे ग्रामीण फैक्ट्री तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
भंवरी गुलशेर लोधी जनपद सदस्य
फैक्ट्री संचालक द्वारा ग्रामीणों को काम भी नहीं दिया जा रहा है जिससे ग्रामीण परेशान हो रहे हैं जबकि फैक्ट्री जमुनिया खेजड़ा में स्थित है इसके बाद भी गांव के कई ग्रामीण बेरोजगार घूम रहे हैं। फैक्ट्री संचालक को गांव के ग्रामीणों को रोजगार देना चाहिए।
रेखा राकेश आदिवासी सरपंच जमुनिया