मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
एकीकृत माध्यमिक शाला में आयोजित सृजन कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी रायसेन निशा अहिरवार द्वारा सृजन कार्यक्रम में बच्चों के साथ बाल अपराध एवं रोकथाम कानून एवं व्यवस्थाएं , महिला अपराध रोकथाम कानून एवं , पॉक्सो अधिनियम को लेकर सत्र का आयोजन किया गया। बाल अपराध को रोकने के और उनसे जुड़े कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को हेल्प लाइन नम्बर,112 पुलिस गाड़ी,1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 1091 पर कॉल करने पर आपको महिला हेल्पलाइन से मदद मिलती है, जो खासकर सार्वजनिक स्थानों पर उत्पीड़न, दुर्व्यवहार, पीछा किए जाने या घरेलू हिंसा जैसी आपात स्थितियों में तुरंत सहायता प्रदान करती है, जहाँ महिलाएँ सुरक्षित महसूस नहीं करतीं, उन्हें तुरंत पुलिस या अन्य सहायता मिलती है, और यह नंबर 24 घंटे काम करता है। बच्चों को बताया गया की पुलिस आप की दोस्त है आप को कोई भी समस्या हो तो आप मदद ले सकते हैं।

कार्यक्रम में महिला रायसेन थाना प्रभारी निशा अहिरवार, दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शर्मा विद्यालय प्रभारी, मार्शल आर्ट ट्रेनर शिखा वर्मा,निवसीड बचपन से रिंकू दुबे, ओमप्रकाश रायकवार, शिवम शर्मा माध्यमिक शाला के शिक्षक गण, सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।