Let’s travel together.

संगठित समाज सेवा की आवश्यकता, इससे परिणामकारी फल प्राप्त होता -विजय पौराणिक

0 35

– सेवा भारती ने किया प्रबुद्धजनों गोष्ठी का आयोजन

– राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री विजय पौराणिक ने किया संबोधित

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

कोरोना काल में संपूर्ण समाज ने जो एकजुटता दिखाई इस तरह का सेवा भाव निरंतर जनमानस को जोड़ने के लिए आवश्यक है। यह उदगार व्यक्त किए संस्था के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री विजय पौराणिक ने जो की एक प्रबुद्धजनों की गोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने मिजोरम का उदाहरण देते हुए बताया कि एक कार्यकर्ता के कारण जो कि वर्षों से सेवा कार्य कर रहे थे वहां की गर्भवती महिलाएं अपना प्रसव घर पर ही करवाती थी सरकारी अस्पताल में उन्हें जाने की परमिशन वहां का समाज नहीं देता था लेकिन उन्होंने एक महिला का प्रसव सरकारी अस्पताल में करवाया और तब से वहां के निवासी सरकारी अस्पतालों में प्रसव करवाने लगे केवल एक व्यक्ति के समर्पण और सेवा भाव के कारण वहां के समाज की मनोवृत्ति बदल गई।
उन्होंने कई उदाहरणों के माध्यम से उपस्थित जनों को बताया कि वह किस तरह से समाज सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान दे सकते हैं और वंचित और अपेक्षित समाज की सेवा कर सकते हैं। आगे बताया कि हमें संगठित रूप से समाज सेवा के कार्य को करने की आवश्यकता है जिसके कारण परिणामकारी फल प्राप्त होता है और यह एक दिन की प्रक्रिया नहीं है। निरंतर वर्षों तक हमें यह कार्य करना पड़ेगा तब जाकर समाज शिक्षित और स्वावलंबी बन पाएगा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर सेवा भारती अपनी सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से एक लाख पच्चीस हजार के लगभग सेवा कार्य कर रही है जिसमें 600 छात्रावास हैं जिसके माध्यम से हम बालक और बालिकाओं को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़कर उनको शिक्षित और स्वावलंबी बना रहे हैं। इस अवसर पर मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री सुरेंद्र सोलंकी, जिला एवं नगर के प्रमुख कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। आभार जिला सचिव महिम भारद्वाज द्वारा किया गया। इसके पूर्व उन्होंने प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक को भी संबोधित किया जिसमें उन्होंने एक सेवा कार्यकर्ता में क्या आदर्श गुण होने चाहिए उस पर भी मार्गदर्शन दिया और हम सेवा के कार्य को किस तरह से बढ़ा सकते हैं उस पर भी प्रकाश डाला क्योंकि यह आज के समय की आवश्यकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एस.ए.टी.आई.पॉलिटेक्निक कर्मचारी बजरंगबली की शरण में     |     बामुलाहिजा :: दतिया में सियासत का सस्पेंस शो- संदीप भम्मरकर     |     साँची विश्वविद्यालय में उत्साह पूर्वक मनी डॉ. भीमराव राम जी अंबेडकर जयंती     |     रायसेन में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती     |     पश्चिम बंगाल में खिलेगा कमल-नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     सांची मे नगरपरिषद का सीसी रोड निर्माण,घटिया निर्माण की कलई खुलना हुई शुरु     |     युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह सोलंकी किसानों समेत गिरफ्तार     |     रायसेन में उन्नत कृषि सम्मेलन:  आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे किसान, आधुनिक कृषि तकनीकों की ली जानकारी     |     हाट बाजार में सब्जियों के दाम गिरे, टमाटर 5 रुपए किलो, किसानों-व्यापारियों की बढ़ी चिंता     |     15 अप्रैल से फिर शुरू होंगे शादी-विवाह: एक माह के विराम के बाद लौटे मुहूर्त, अप्रैल से जुलाई तक शहनाइयों की धूम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811