Let’s travel together.

विधानसभा चुनाव से पहले प्रत्येक बूथ पर सोशल मीडिया और आईटी सेल को मजबूत करने में जुटी भाजपा

0 140

– कोलारस में हुआ सुघोष मण्डल प्रशिक्षण संपन्न

– सोशल मीडिया की टीम की जा रही है तैयार

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शिवपुरी जिले में प्रत्येक बूथ मंडल पर सोशल मीडिया और आईटी सेल के व्यक्तियों की टीम तैयारी की जा रही है। इस रणनीति पर पार्टी ने काम तेज कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को कोलारस में एक सुघोष मण्डल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत से सोशल मीडिया व आईटी सेल से जुड़े कार्यकर्ताटों कको प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के प्रभारी और भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा ने बताया कि विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ की मजबूती पर ध्यान दिया जा रहा है।
इसी क्रम में कोलारस में सुघोष मंडल प्रशिक्षण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया के व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इस प्रशिक्षण में सोशल मीडिया के महत्व को बताया जा रहा है और सोशल मीडिया प्लेटफार्म का किस तरह से उपयोग करना है इसका बारे में बताया गया। यहां पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कोलारस मंडल में सुघोष मंडल प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ से सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के व्यक्तियों का प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, भरतसिंह जनपद अध्यक्ष कोलारस, जिला उपाध्यक्ष विपिन खैमरिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बलवीर सिंह निवोरिया , जिला पंचायत सदस्य नवल सिंह जाटव ,मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड, जिला सोशल मीडिया प्रभारी जितेन्द्र राठौर, जिला प्तमीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया, सह- सोशल मीडिया प्रभारी एव पार्षद श्री वेदांश सविता, व्हाट्सएप जिला प्रभारी पुष्कर कुशवाह , ट्विटर जिला प्रभारी सागर प्रजापति ्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह रावत, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा में कल होगा जन आक्रोश,7 मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन     |     धरसींवा में कल से शुरू होगी 25 दिवसीय सेवा संवाद यात्रा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिखाएंगे हरी झंडी     |     NH-45 खरगौन के पास मिली एक दिन की नवजात बच्ची      |     सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिली     |     108 एंबुलेंस की देरी से प्रसूता और नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर ने गठित किया 4 सदस्यीय जांच दल, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट     |     25 साल से फरार नाबालिग के अपहरण ,दुष्कर्म का आरोपित स्थाई वारंटी गिरफ्तार      |     जहरीली शराब के खिलाफ 7 जिलों की आबकारी और पुलिस टीम का बड़ा एक्शन, सीमावर्ती गांवों में छापेमारी और फ्लैग मार्च     |     रामछज्जा की ऐतिहासिक धरोहर पर मंडराया खतरा, ईंट भट्टों और अवैध उत्खनन से नष्ट हो रहे प्राचीन शैलचित्र     |     रायसेन मंडी लूटकांड: जिंदगी की जंग हार गया घायल मुनीम पदमसिंह यादव, भोपाल के अस्पताल में तोड़ा दम     |     तलैया थाने के लॉकअप से विदेशी नागरिक फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811