Let’s travel together.

12 जुलाई से शनिदेव बदलने जा रहे अपनी राशि, इन 3 राशियों वाले हो जाएं सावधान

0 153

जुलाई का महीना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से खास है। जुलाई में शनिदेव अपनी राशि में बदलाव करेंगे। शनिदेव वर्तमान में कुंभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शनिदेव 30 साल बाद 29 अप्रैल 2022 को आए थे। 5 जून से शनि वक्री अवस्था यानी उल्टी चाल कुंभ राशि में चल रहे हैं। अब शनिदेव 12 जुलाई को वक्री अवस्था में मकर राशि में प्रवेश करेंगे मकर राशि में शनिदेव 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन का जानें किन राशि वालों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव-

मेष राशि- वक्री शनि जुलाई से आपकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ सकते हैं। धन संचय में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। शनि की वक्री अवस्था में आपको सेहत व धन दोनों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी और शनिदेव की पूजा करें।

सिंह राशि– सिंह राशि वालों को करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में आप साजिश का शिकार हो सकते हैं। व्यापारियों को मुनाफे के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। जीवनसाथी के साथ अबबन से बचें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।
धनु राशि- धनु राशि वालों को मानसिक तनाव का शिकार होना पड़ सकता है। कड़ी मेहनत के परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। सेहत का ध्यान रखें। पुराना रोग कष्ट पहुंचा सकता है। शनिवार को शनिदेव मंदिर में शनि से संबंधी चीजों का दान करना लाभकारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |     नागौरी की पहाड़ी पर बिखरी हजारों साल पुरानी विरासत, संरक्षण के इंतजार में ऐतिहासिक शैलचित्र     |     निकाय स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन     |     पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के निर्वाचन संपन्न,राजकुमार जोशी जिला अध्यक्ष बने     |     ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811