Let’s travel together.

वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री जयकिशन शर्मा की स्मृति में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ 21 दिसम्बर को

0 82

स्व. शर्मा की स्मृति में तृतीय बार टूर्नामेंट होगा आयोजित, तैयारियां प्रारंभ

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

वरिष्ठ पत्रकार स्व.जय किशन शर्मा की स्मृति में तृतीय बार जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शहर के पोलो ग्राउंड में 21 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पत्रकार स्व.जय किशन शर्मा की स्मृति में तृतीय बार जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी जानकारी लालू शर्मा पत्रकार ने देते हुए बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट में जिले स्तर की 16 टीमें शामिल होगीं। जिसमें हर मैच 12-12 ओवर एवं फाइनल मैच 15 ओवर का खेला जाएगा। वहीं विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 31000 रुपए एवं ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 15000 रूपए एवं ट्रॉफी दी जाएगी। क्रिकेट टूर्नामेंट में सभी नियमों का पालन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में शिवपुरी के साथ-साथ कोलारस, बदरवास, करैरा, पिछोर, नरवर, पोहरी की टीमें भाग ले सकती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811