Let’s travel together.

सांसद खेल महोत्सव में टेबल टेनिस को शामिल नहीं किए जाने पर खिलाड़ी निराश

0 98

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में टेबल टेनिस को शामिल नहीं किए जाने के कारण शिवपुरी के होनहार बॉयज व गर्ल्स टेबल टेनिस खिलाड़ी बहुत निराश हैं |
सांसद खेल महोत्सव में क्रिकेट,बैडमिंटन,बास्केटबाल,वालीबाल ,एथलेटिक्स,फुटबॉल,हॉकी, खो—खो,कबड्डी,हैंडबॉल,कुश्ती,रस्सा कशी,योग,मलखंभ, सितोलिया 15 खेलों को शामिल किया गया है | शिवपुरी टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव सुनील जैन ने जानकारी देते हुए बताया,शिवपुरी के टेबल टेनिस खिलाड़ी पिछले 45 वर्षों से राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर शानदार खेल का प्रदर्शन कर शिवपुरी जिले का नाम राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं | पिछले वर्ष भी एम.पी खेलो प्रतियोगिता में राज्य चैंपियनशिप में शिवपुरी के टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने में सफलता प्राप्त की थी | पिछले दो वर्षों में शिवपुरी के 19 टेबल टेनिस खिलाड़ी नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शानदार खेल का प्रदर्शन कर शिवपुरी का नाम राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में सफल रहे हैं | इस वर्ष भी सांसद खेल महोत्सव में भाग लेकर खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन के लिए पूरी जी जान से मेहनत कर रहे थे | किंतु खेल महोत्सव में टेबल टेनिस को शामिल नहीं किए जाने से, खिलाड़ी बहुत मायूस हो गए हैं |

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811