Let’s travel together.

Flipkart पर थोक में ऑर्डर देकर मोबाइल लुटते, लूट का तरीका जान सब हैरान

0 65

बिहार कीकटिहार पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया है. गैंग से जुड़े सदस्य पहले फिल्पकार्ट से ऑनलाइन मोबाइल का ऑर्डर देते थे फिर थोक के भाव में मोबाइल आने पर उन्हें लूट लेते थे. फलका थाने की पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में कटिहार और जोगबनी का 2 बड़ा मोबाइल डीलर और एक बड़ी मोबाइल कंपनी का पूर्णिया जोन का मैनेजर है.

कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि 15 अप्रैल को फलका थाना के समीप बाजार में फ्लिपकार्ट के वेयर हाउस में 5 अपराधियों ने धावा बोलकर 81 कीमती मोबाइल की लूट कर ली थी. इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए मधेपुरा जिले के रहने वाले सूरज भगत, अभिषेक कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में बड़े गैंग का खुलासा हुआ. पकड़े गए आरोपी मोबाइल डीलर के इशारों पर चोरी करते थे. इसके बाद फलका पुलिस ने इस मामले में कटिहार के एक बड़े व्यापारी राहुल सुल्तानिया के यहां छापेमारी की. उसके पास से लूट का मोबाइल भी बरामद किया.

पुलिस ने अररिया जिले के जोगबनी स्थित एक दुकान में छापेमारी की, इन दोनों जगहों से कुल 46 मोबाइल भी बरामद किए. आरोपी राहुल की मदद से जोगबनी के बड़े मोबाइल विक्रेता संजय को गिरफ्तार किया.

ऑनलाइन ऑर्डर कर देते थे लूट की वारदात को अंजाम

कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस मोबाइल लूट में एक बहुत बड़ा रैकेट काम करता है, जिसमें अपराधी के साथ-साथ साइबर अपराधी भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि पहले ये साइबर अपराधी सीएसपी संचालक को अपने झांसे में लेते थे, फिर पैसे का लोभ देकर गरीब भोले-भाले लोगों का पैसा निकालते वक्त अंगूठे का फिंगरप्रिंट लेते थे. इसके साथ ही आधार कार्ड लेकर लेकर एक सिम कार्ड भी जनरेट कर लेते थे. उसके बाद उन लोगों के नाम से फ्लिपकार्ट से काफी महंगे-महंगे मोबाइल का थोक ऑर्डर दे देते थे, जैसे ही फिल्पकार्ट के वेयर हाउस में मोबाइल पहुंचता था. वे लोग फोन के विक्रेताओं को इसकी सूचना दे देते थे, जिसके बाद अपराधी सारे मोबाइल को लूट लेते थे.

महंगे फोन की करते थे लूट

आरोपी पहले महंगे मोबाइल को मंगाते थे. फिर उन मोबाइलों को लूटते थे. सभी मोबाइल 20 हजार की कीमत के ऊपर के होते थे. आरोपी राहुल सुल्तानिया लूटे हुए मोबाइलों को कटिहार और पूर्णिया के आसपास के दुकानदारों को फर्जी बिल बनाकर बेच देता था. वहीं संजय उन मोबाइलों को नेपाल भेज देता था. इसके मोबाइल का पता लगाना मुश्किल हो जाता था.

एक नामी कंपनी का एरिया मैनेजर भी था शामिल

वहीं इस लूटकांड में एक बड़ी मोबाइल कंपनी का एरिया मैनेजर सरोज कुमार भी शामिल था. वह दुकानों पर जाकर अपने कंपनी के मोबाइलों की जांच करता था, जिसने चोरी का मोबाइल बिकता देख वह डीलर से संपर्क कर इस धंधे में उतर गया.पुलिस ने बताया कि मैनेजर ने पूर्णियां के कई मोबाइल दुकानदारों के नाम भी बताये हैं जो इस धंधे में शामिल थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811