Let’s travel together.

तानसेन संगीत समारोह के अंतर्गत पूर्व रंग संगीत सभा का हुआ आयोजन

0 114

-शिवपुरी में पूर्व रंग संगीत समारोह में भारतीय शास्त्रीय गायन हुआ

– आमंत्रित कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा दी गई भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

तानसेन संगीत समारोह 2025 उत्सव के 101 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व रंग संगीत सभा का आयोजन कल शिवपुरी में किया गया। शिवपुरी के टाउन हॉल में इस पूर्व रंग संगीत सभा में आमंत्रित कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी। इस मौके पर शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
शिवपुरी के प्राचीन टाउन हॉल में इस पूर्व रंग संगीत सभा में आमंत्रित कलाकारों में यश गोपाल श्रीवास्तव सागर के द्वारा गायन की प्रस्तुति दी गई। अमरीश गंगराडे भोपाल द्वारा सितार, अजय पी ओझा के द्वारा मोहन बीणा की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर स्थानीय कलाकारों और संगीत से जुड़े छात्रों के द्वारा भी अपनी संगीत की प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग और अन्य विभागों के साथ किया गया था।

शिवपुरी पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी सौरभ गौड़ ने बताया कि तानसेन संगीत समारोह से आम लोगों को जोड़ने के लिए हर वर्ष इस उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस पूर्व रंग संगीत सभा में आमंत्रित कलाकारों के अलावा अन्य स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811