Let’s travel together.

दो कौड़ी के पुल के पुनरोद्धार की पहल

0 191

 विदिशा । प्राचीन धरोहरों के लिये कार्य कर रही संस्था विरासत ग्रुप, इंटेक विदिशा, बेतवा बिरादरी, बलविहार कल्याण समिति,विदिशा सेवा संस्थान और अनेक स्वतंत्र समूहो ने विधायक श्री टण्डन तथा नगरपालिका में सांसद प्रतिनिधि के साथ  श्रमदान किया।

लगभग 175 वर्ष पुराने बेतवा के पुल पर,जो रायसेन को जोड़ने वाला प्रमुख साधन रहा है, उस पुल को धरोहर मानते हुए,सरक्षित रखे जाने के उद्देश्य से नगर के शताधिक नागरिकों ने श्रमदान किया। विदिशा की विरासत के अध्यक्ष गोविंद देवलिया की पहल से ही, नगर के ही सक्रिय युवा अरविंद श्रीवास्तव और ऋषि जालोरी ने नागरिकों सहित प्रशासन से पुल के पुनरोद्धार की मांग की थी,जिसके फलस्वरूप 6 दिसम्बर शनिवार को बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और श्रमदान किया।

करीब 175 साल पहले मात्र दो कौड़ी के जुर्माना के बदले में बनाया था पुल

पुरातत्व धरोहरों के संरक्षण के लिए काम कर रहे राष्ट्रीय स्तर के संगठन इंटक के विदिशा के पदाधिकारी द्वारा विरासत के रूप में देखी जा रहे रंगई स्थित बेतवा नदी के पुराने पुल की जीर्ण क्षीण हालत और वहां उग आई झाड़ियां को हटाने, उसकी साफ सफाई करने के लिए श्रमदान किया गया।

इंटेक्स के पदाधिकारी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि यह पुल तकरीबन 175 साल पहले यहां के तत्कालीन जागीरदार द्वारा बनवाया गया था। उन पर सिंधिया रियासत द्वारा दो कोढी का जुर्माना किया गया था। उन्होंने वह जुर्माना न भरते हुए इस पुल का निर्माण कराया। जो दो सदी तक यातायात के लिए प्रमुख साधन रहा। अब नया पुल बनने के बाद इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा।इंटेक के पदाधिकारी ऋषि जालौरी ने बताया कि इस पुल को संरक्षित करने और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की जा रही है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811