Let’s travel together.

सॉंची विश्वविद्यालय में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

0 103

सांची रायसेन ।  सॉंची बौद्ध -भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में यांत्रिकी शाखा द्वारा विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया गया जिसमें भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मंत्र वाचन किया गया।

विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर वैद्यनाथ लाभ ने सभी को विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी। कुलसचिव श्री विवेक पांडेय एवं अधिष्ठाता प्रोफेसर नवीन कुमार मेहता एवं यांत्रिकी शाखा के कर्मचारियों ने विधि विधान से पूजा सम्पन्न की।

विश्वकर्मा जयंती पर कार्यक्रम की तैयारी एवं संचालन विद्यार्थियों द्वारा किया गया। प्रेरणा एवं प्रसंगों को विद्यार्थियों द्वारा उद्धृत किया गया जिसमें कहा गया कि जिन्हें कर्म में विश्वास है, विश्वकर्मा जी उनके पास हैं।

“औजारों में शक्ति, मेहनत में विश्वास, भगवान विश्वकर्मा बना देंगे हर सपने को खास “श्रम ही पूजा, कर्म ही धर्म, विश्वकर्मा जी का यही है मर्म।”का संदेश और प्रेरणा देते हुए विश्वविद्यालय के आचार्यों द्वारा कहा गया कि विश्वकर्मा जयंती यह सिखाती है कि “कर्म ही पूजा है। जो कुछ भी हम बनाते हैं, उसमें हमारी निष्ठा, कला और श्रम की छाप होनी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |     हर घर दस्तक, हर दिल से संवाद: 28 दिनों तक 144 गाँवों में होगा जन चौपाल और प्रत्येक जन के साथ संवाद करेंगे अनुज शर्मा     |     विधायक देवेन्द्र पटेल ने अधिकारियों ली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों को समयसीमा पूर्ण करने के दिए निर्देश      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811