जबलपुर। वाराणसी को नागपुर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के अंधमूक बायपास में मंगलवार तड़के सुबह करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार कंटेनर पलट गया। घटना के बाद सामने से आ रहा ट्रक भी कंटेनर से जा टकराया। जिसके कारण कई घंटे हाइवे पर एक तरफ जाम लग गया।
कई घंटे यातायात बाधित रहा
यह महज संयोग ही है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन कंटेनर के बीच सड़क में पलटने से हाईवे में जाम लग गया। जानकारी मिलने के बाद भेड़ाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फिर जेसीबी के माध्यम से कंटेनर को किनारे किया। उसके बाद हाइवे का जाम खुला। बताया जा रहा है कि सड़क में सुधार के लिए नही ने भी सड़क पर गड्ढा को दिया था और इसी गड्ढे में कंटेनर आ जाने के कारण पलट गया।
गड्ढे में पड़ते ही पलट गया
दर्शन और ग्रुप बायपास पर एक टीम सड़क रिपेयरिंग का काम कर रही थी वहां पर बीच सड़क पर एक बड़ा गड्ढा हो गया था। एनएसीआइ ने इस गड्ढे के आसपास ना ही बैरिकेडिंग की और ना ही वहां पर किसी भी तरह की दुर्घटना से संबंधित जानकारी लिखी थी। लिहाजा मंगलवार की सुबह मुंबई से गया तरफ जा रहा एक कंटेनर जिसमें की डामर से भरे ड्रम लोड थे वह गड्ढे में पड़ते ही वह पलट गया।
क्रेन के माध्यम से कंटेनर को हटाया
कंटेनर के पलटने से पूरी सड़क पर ड्रम फैल गए वहीं बीच सड़क पर कंटेनर भी आ गया। जिसके चलते हाइवे में एक तरफ जाम लग गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत ही भेड़ाघाट थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और सड़क निर्माण की टीम ने क्रेन के माध्यम से कंटेनर को हटाया। तब जाकर यातायात शुरू हुआ।
कंटेनर चालक बोला- मुंबई से बिहार तरफ जा रहा था
कंटेनर चालक महेंद्र सिंह ने बताया कि वह मुंबई से बिहार तरफ जा रहा था जैसे ही उसका कंटेनर जबलपुर अंधमुख बायपास के पहुंचा तो बीच सड़क पर एक बड़ा गड्ढा सड़क रिपेयरिंग के लिए कर रखा था। इस गड्ढे के पास बैरिकेटिंग न होने के कारण ट्रक गड्ढे में जा फंसा और जिसके चलते कंटेनर पलट गया। काफी समय तक जाम लग रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण कर रही टीम के कर्मचारियों की इस तरह की लापरवाही हमेशा ही देखने को मिलती है। पहले भी कई बार बड़े हदासे से हो चुके हैं लेकिन एनएसीआइ ने कभी भी इस और ध्यान नहीं दिया।