Let’s travel together.

प्रतिबंधित चाईना डोर बेचते एक युवक गिरफ्तार

0 94

प्रतिबंधित चाईना डोर के विरुद्ध धार पुलिस की कड़ी कार्यवाही

मनोज बैरागी सरदारपुर धार

जिले आये दिन प्रतिबंधित चाईना डोर से पतंगबाजी में घटनाऐं होती व मानव जीवन एवं आमजन की जानमाल को खतरा होने पर  जिला दण्डाधिकारी  धार के आदेश के पालन में धारा 163 बी.एन. एस. के अन्तर्गत चाईना डोर (धागा) को प्रतिबंधित किया गया है ।

उक्त आदेश के पालन में  पुलिस अधीक्षक  मयंक अवस्थी,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विजय डावर के निर्देशन में,  नगर पुलिस अधीक्षक  श्री सुजावल जग्गा (भा.पु.से.),  थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के मार्गदशन में उक्त प्रतिबंधित चाईना डोर की कार्यवाही की गई।

थाना कोतवाली द्वारा मुखबिर सूचना पर से एक लडका गत्ते का कार्टून में चाईना डोर (धागा) बेचने के लिए खडा है उक्त सूचना पर से मुखबिर बताये स्थान पहुंचकर घेराबंदी कर चौधरी अस्पताल के पास जानकीनगर से उक्त लडके को पकडा जिसके पास से गत्ते के कार्टून को चैक करते उक्त कार्टून में 19 बंडल प्रतिबंधित चाईना डोर (धागा) मिले, जिसकी कीमत करीबन 9500 रुपये को विधिवत जब्त किया गया बाद अप. कमांक 567/25 धारा 223 (बी) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, उक्त प्रतिबंधित धागे के संबंध में विवेचना में जारी है जल्द ही अन्य आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की जावेगी।
महत्वपूर्ण भूमिकाः- उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी कोतवाली श्री दीपक चौहान, प्रआर. 861 अरविंद चौहान, प्रआर. 142 अजयसिंह, आर. 461 रामनरेश यादव, आर. 137 राममूर्ति रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811