Let’s travel together.

कर्क रेखा पर लगी रहती है सैलानियों की भीड़, अपनी सेल्फी और दोस्तों के फोटो किए मोबाइल में कैद

0 68

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 रोड पर दीवानगंज  से लगभग तीन किमी दूर पर्यटन स्थल कर्क रेखा पर इन दिनों प्रमुख सेल्फी प्वाइंट बना हुआ है। यहां से निकलने वाला हर व्यक्ति सेल्फी लेना नहीं भूलता।
29 और 30 नवंबर को सांची का मेला लगना है। मेला लगने में अभी 5 दिन बाकी है लेकिन रविवार को कर्क रेखा पर काफी भीड़ सेल्फी लेती हुई नजर आई।

रविवार को ज्यादातर लोग कर्क रेखा पर सेल्फी  और हलाली डैम पर छुट्टी मनाने आए हुए थे। दिन भर कर्क रेखा पर राहगीरों की काफी भीड़ नजर आती रही।
रोड को इस पार से उसे पार करने के लिए कोई सुविधा नहीं होने के कारण कई पर्यटक सेल्फी लेने के लिए इस चबूतरे से उस चबूतरे की ओर आते जाते हुए दिखे।  पर्यटकों ने मांग की है कि रोड को पार करने में काफी समस्या होती है प्रशासन को रोड पार करने के लिए पर्यटकों को सुविधा मुहैया कराना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811