Let’s travel together.

ग्रामीणों को मिलेगी सीवेज के गंदे पानी से राहत,निर्माण शुरू

0 66

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के ग्राम पंचायत अंबाडी द्वारा नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया है पहले अंबाडी गांव में घरों का सीवेज का गंदा पानी रोड पर बहता था जिससे आने जाने वाले राहगिरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था कोई भी वाहन चालक रोड से गुजरता था तो सीवेज का गंदा पानी उचक्कर पैदल चल रहे व्यक्ति के ऊपर लग जाता था जिससे हमेशा विवाद की स्थिति बनती रहती थी इसी को ध्यान में रखते हुए पंचायत द्वारा गणेश मंदिर के करीब से लेकर गौतम देवी राम कुशवाहा के घर तक लगभग 400 मीटर आरसीसी नाली का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसकी लागत लगभग हर 8 लाख रुपए है। नाली के निर्माण से काफी हद तक कुछ ग्रामीणों को सुविधा मिलने लगेगी। ग्रामीणों का कहना है कि नाली बनने से जलभराव की समस्या खत्म होगी और गंदगी से राहत मिलेगी।

 

बरसात के समय में हमेशा जल भराव की स्थिति बन जाती थी जिसको लेकर कई बार विवाद भी हुए हैं। इसी साल जल भराव होने के कारण सांची नायब तहसीलदार घटना स्थल पर पहुंचकर पानी की निकासी करवाई थी।
स्थानीय लोगों ने पंचायत प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि नाली निर्माण से गांव की साफ-सफाई व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीक़े से पूरा किया जाएगा।
महेश साहू, संजीव साहू, सुनील साहू, सुरेश साहू, रवि साहू, परसराम मीणा सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि नाली निर्माण से हम लोगों को सीवेज के गंदे पानी से राहत मिलेगी। पहले यह गंदा पानी मेन रोड पर बहता रहता था। जिससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप पूरे साल बना रहता था। ज्यादा समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों को होती थी उनके कपड़े हर कभी गंदे हो जाया करते थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला स्तरीय शालेय टेबल टेनिस एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न     |     तंत्रिक बनकर गहने ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक से सुराग लगाकर पुलिस पहुंची आरोपी तक     |     किसानों के लिए बड़ी पहल व्हाट्सएप से घर बैठे होगी खाद की बुकिंग     |     कायस्थ महिला प्रकोष्ठ का हरियाली तीज महोत्सव, अंताक्षरी और म्यूजिकल चेयर में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा     |     सप्रे संग्रहालय की प्रचुर संदर्भ संपदा देख कर यू.के. हिंदी समिति अभिभूत     |     मैहर से मिली लाड़ली बहनों को नैहर की नेग,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को अंतरित किए 2148.30 करोड़ रुपए     |     सीहोर जिले में दर्दनाक हादसा: पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत     |     सही दिशा का प्रसाद ही सही दशा का प्रसाद बनता है-मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     माता वैष्णोदेवी यात्रा पर भक्तों का 22 सदस्यों का जत्था हुआ रवाना     |     पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811