Let’s travel together.

दिल्ली ब्लास्ट के बाद देशभर में हाईअलर्ट, सांची पुलिस हुई सतर्क

0 105

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और ऐतिहासिक स्थलों पर बढ़ाई गई निगरानी, संदिग्धों से पूछताछ, वाहनों की तलाशी तेज।

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन 

दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की घटना के बाद भारत सरकार द्वारा देशभर में हाईअलर्ट घोषित किया गया है। इसी के तहत सांची पुलिस भी पूरी तरह सतर्क हो गई है। मंगलवार को थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस दल ने नगर के प्रमुख स्थानों—रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, चौराहों और ऐतिहासिक स्मारक परिसरों—पर सुरक्षा जांच तेज कर दी।

पुलिस द्वारा बाहर से आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं नगर के व्यस्ततम क्षेत्रों में भी पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की भी विशेष निगरानी का निर्देश दिया है ताकि किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही थाना प्रभारी श्री त्रिपाठी ने स्तूप कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मचारियों को सुरक्षा के मध्येनजर आवश्यक निर्देश दिये।

थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी ने कहा, “दिल्ली की घटना को देखते हुए हम पूर्ण सतर्कता बरत रहे हैं। सभी संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है और हर आने-जाने वाले वाहन व व्यक्ति की जांच की जा रही है। नागरिकों से भी अपील है कि संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।”

सांची पुलिस की तत्परता और बढ़ी हुई सतर्कता से आपराधिक तत्वों में दहशत का माहौल बन गया है, वहीं आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा मिला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811