सी एल गौर रायसेन
भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के लिए 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की मौजूदगी में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से गायन किया। इस अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा वंदे मातरम कार्यक्रम में किए जा रहे संबोधन तथा दूरदर्शन पर प्रसारित किए जा रहे प्रसारण को कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना। इस अवसर पर आयोजित वंदे मातरम के विशेष कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता जमना सेन, भाजपा नेता राकेश तोमर,राजेश पंथी,श्रीमती मंजू सिंह कुशवाह, नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, बबलू ठाकुर, मीडिया प्रभारी सी एल गौर, देवेंद्र यादव, अमित कटियार, राकेश मालवीय भगवान दास लोहट,सौरव तिवारी, दीपक रघुवंशी, नरेंद्र पटेल, वरुण खत्री, शुभम बघेल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।