देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा सांची कन्या छात्रावास में किशोरी जागरूकता अभियान एवं ऑपरेशन मुस्कान के तहत छात्राओं को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई।
इस दौरान छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव, यातायात नियमों का पालन तथा महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया।
कार्यक्रम में महिला पुलिस अधिकारी ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि समाज में महिलाएँ अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की अनुचित घटना या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की।
थाना प्रभारी त्रिपाठी ने छात्राओं को जागरूक नागरिक बनने का संदेश देते हुए कहा कि छोटी-छोटी सतर्कताएँ बड़े अपराधों को रोकने में मदद करती हैं।