Let’s travel together.

प्रख्यात महाशिवपुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा 3 अप्रैल से सुनाएंगे कथा

0 659

आयोजन को लेकर नया दशहरा मैदान पर हो रही व्यापक तैयारियां, चारों तरफ दिख रहा उत्साह का माहौल

एक तरफ आयोजन समिति तो दूसरी तरफ कथा आयोजन को लेकर प्रशासन भी अलर्ट

सी एल गौर

रायसेन । आगामी 3 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल तक प्रख्यात शिव महापुराण कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा जिला मुख्यालय स्थित नया दशहरा मैदान पर कथा का वाचन करेंगे जिन्हें सुनने के लिए बड़ी तादाद में यहां भक्त जनों की आने की संभावना है । इस विशाल आयोजन को लेकर श्री अमरनाथ सेवा समिति द्वारा कथा स्थल पर एक सप्ताह पूर्व से ही कथा आयोजन को लेकर विशाल पांडाल व अन्य आवश्यक तैयारियां करना व्यापक स्तर पर शुरू कर दिया है, शिव महापुराण की कथा 3 से लेकर 9 अप्रैल तक जिला मुख्यालय पर आयोजित होना है जिसे लेकर नगर वासियों सहित चारों तरफ भक्तजनों में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है। उक्त शिव महापुराण कथा के आयोजन में जहां एक और श्री अमरनाथ सेवा समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जी जान से व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं वहीं शहर के सनातन धर्म प्रेमी जन उक्त आयोजन में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। दशहरा मैदान पर 80 हजार स्क्वायर फीट विशाल पांडाल श्रद्धालुओं के लिए लगाया जा रहा है गर्मी का मौसम होने के कारण पंडाल के आसपास शानदार व्यवस्थाएं की जा रही है, कथा स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। इधर नगर के धर्म प्रेमी जनवी अपनी अपनी सुविधाओं के अनुसार दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अपनी तैयारी करने में जुट गए हैं। गर्मी के मौसम में दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सबसे पहली आवश्यकता शुद्ध ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जाए इस प्रकार की व्यवस्थाएं भी शहर के मुख्य मार्गों पर व्यवस्थित करने की तैयारी चल रही है। शिव महापुराण की कथा का वाचन यहां बड़े स्तर पर पहली बार आयोजित हो रहा है वह भी प्रख्यात शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज के श्री मुख से भक्तजनों के लिए कथा सुनने के लिए मिलेगी रायसेन वासियों का बड़ा सौभाग्य है कि इतने बड़े स्तर का शिव महापुराण कथा वाचन का कार्यक्रम यहां होने जा रहा है।

शिव महापुराण कथा के आयोजन को लेकर प्रशासन के अधिकारी भी अपनी तैयारियों में जुटे

नया दशहरा मैदान पर शिव महापुराण कथा के आयोजन की तैयारियों में जहां एक और श्री अमरनाथ सेवा समिति के सभी पदाधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए तैयारियों में जुटे हुए हैं वहीं प्रशासन की ओर से भी अधिकारी इस विशाल आयोजन को लेकर अपने स्तर पर कथा स्थल एवं अन्य आवश्यक तैयारियां करने में जुटे हुए हैं। इस विशाल आयोजन में दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के बहन की पार्किंग व्यवस्था तीनों मार्गों के आसपास सुविधाजनक स्थान देखकर कराई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग स्थल से लेकर कथा स्थल तक आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा ना हो ऐसी व्यवस्था बनाने में प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी भी लगे हुए हैं वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से विशाल कथा के आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था शादी की तैयारी की जा रही है कुल मिलाकर शिव पुराण कथा के विशाल आयोजन को देखते हुए क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है इसी समय चैत्र नवरात्रि शुरू होंगे और इसी समय शिव महापुराण की पावन कथा का वाचन भी रायसेन की पवित्र धरा पर संपन्न होगा ऐसा आप सर बहुत ही कम लोगों को प्राप्त होगा कि चारों तरफ धार्मिकता की बहार और एक तरफ जय माता दी तो दूसरी तरफ ओम नमः शिवाय के जयकारे सुनाई देंगे और इस पुनीत कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की कथा का लाभ मिलेगा ।

कथा आयोजन को लेकर सागर मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र कराने की मांग

आगामी 3 अप्रैल से होने जा रही रायसेन में शिव महापुराण की कथा के विशाल आयोजन और इसमें काफी तादाद में दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए श्री अमरनाथ सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं समस्त सनातन धर्म प्रेमियों ने भी जिला प्रशासन से सागर मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है ताकि इस विशाल आयोजन के समय सागर मार्ग पर किसी प्रकार की आवागमन में कोई असुविधा ना हो और सुविधा के साथ श्रद्धालु भी सागर मार्ग से होते हुए कथा स्थल नया दशहरा मैदान तक पहुंच सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811