Let’s travel together.

सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन

0 91

मनोज बैरागी सरदारपुर धार

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती पर थाना राजगढ़ में पीएम श्री स्कूल के बच्चों के साथ में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम रखा गया ।कार्यक्रम में रन फॉर यूनिटी के लिए थाना में आए बच्चों को थाने का भ्रमण कराया गया एवं बच्चों को पुलिस किस प्रकार से कार्य करती है उसके संबंध में बताया गया । सरदार वल्लभभाई पटेल जी का स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान एवं रियासतों के एकीकरण के संबंध में उनकी भूमिका को उपस्थित बच्चों को थाना प्रभारी राजगढ़ दीपक सिंह चौहान के द्वारा जानकारी दी गई ।रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम कीदौड़ थाना प्रांगण से शहर के प्रमुख मार्गो से बस स्टैंड तक दौड़ पुरी की गई ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एसडीओपी सरदारपुर  विश्वदीप सिंह परिहार, थाना प्रभारी राजगढ़  दीपक सिंह चौहान, शिक्षा विभाग के बी ई ओ विष्णु रघुवंशी ,अश्विनी दीक्षित विकासखंड योग प्रभारी ,संजय दीक्षित व्यायाम विदेशन संदीपनी सरदारपुर नगर परिषद राजगढ़ उपाध्यक्ष दीपक जैन एवं अन्य शहर के पत्रकार बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे,
कार्यक्रम समाप्ति पर नया बस स्टैंड पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर उपस्थित गणमान्य नागरिक गणों के द्वारामाल्यार्पण किया गया एवं एसडीओपी सरदारपुर श्री विश्वदीप सिंह परिहार सर के द्वारा स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय  के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक     |     विद्यारंभ कार्यक्रम नन्हें कदमों ने बढ़ाया पहली कक्षा की ओर सफर     |     रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी,ग्वालियर से औरंगाबाद जा रहा था युवक     |     असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा     |     मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811