Let’s travel together.

ग्राम पंचायत का सरकारी तालाब गायब, कृषि में तब्दील, तालाब की जगह पर दबंग कर रहे खेती

0 259

उदयपुरा रायसेन।मप्र सरकार तालाबो के सौंदर्यीकरण के लिए लागो रुपये खर्च किये जा रहे है बही खेत-तालाब” से खेतों तक पानी, किसान लिखेंगे “समृद्धि” की कहानी ,जल संरक्षण और पुराने जल स्रोतों सहित जल आवर्धन योजनाए चलाई जा रही है । लेकिन रायसेन जिले के उदयपुरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दिघावन का तालाब गायब हो गया है ।

ग्रामीणों का आरोप हे कि स्थानीय दबंग व्यक्ति तुलसीराम के द्वारा तालाब पर कब्जा कर खेत मे तब्दील कर 10 वर्षो से खेती कर रहा है बही पंचायत के द्वारा तालाब को अतिक्रमण से मुक्त कर तहसीलदार ,एसडीएम और कलेक्टर को ज्ञापन दिया जा चुका है । क्या सरकार की योजनाएं दिखती रहेगी या उनपर होगा क्रियान्वयन ।

रायसेन जिले के उदयपुरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दिघावन में 14 एकड़ से अधिक तालाब पर ग्राम के दबंगो का 10 से अधिक वर्षो से कब्जा है बही तालाब को कृषि भूमि में बदलकर खेती की जा रही है जानकारी अनुसार तुलसीराम ने तालाब को मछली पालन और सिघाड़ा खेती के लिए लीच पर लिया गया था ।

ग्रामीण बताते है न तो कभी मछलीपालन हुआ और न ही सिघाड़ा खेती । तालाब को कृषि भूमि में तबदील कर खेती की जा रही है । कभी इस तालाब से मवेशी पानी पीते से और चारोखर भूमि में चरते थे । बही लोग नहाने के साथ कपड़े भी धोते थे लेकिन आज तालाब की खोज रहे है कहा गया तालाब । प्रशासन की जांच कर इंतजार कर रहै है कि तालाब कब अतिक्रमण से मुक्त होगा । बही लोगो मे भय भी है कि उनके साथ दबंगो द्वारा कुछ भी हो सकता है लेकिन 10-15 साल में हिम्मत जुटा पाए है ग्रामीण ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |     केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811