जप्ती को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म..
चर्चा चौराहा चुगली..
विजय सिंह राठौर, रायसेन
— शांति के टापू के रूप में पहचाना जाने वाला विश्व पर्यटन स्थल साँची इन दिनों अवैध गतिविधियों का हॉट स्पॉट बनता जा रहा हैं।
ताजा मामला दीपावली का हैं जब पुलिस ने दूसरे जुआरी ग्रुप की मुखबीरी पर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया जिसमें अंदरूनी खबर है कि लाखों का दाव लगाने बैठे जुआरियो में से पुलिस ने अपने पहचान वाले कुछ अपराधियो को उपकृत कर उनसे जीत हार की राशि वसूल कर उन्हें छोड़ दिया और 14 जुआरियो से मात्र 82 हजार रुपये की जप्ती बनाकर केस ठोक कर वरिष्ठ अधिकारियों से वाह वाही लूट ली। लेकिन अंदरूनी खबर कुछ और ही सामने आ रही हैं। नाम न छापने की शर्त पर हमारे सूत्र ने बताया कि मोके पर करीब 8 लाख रुपये का दांव चल रहा था। लेकिन साँची पुलिस ने उसे 82 हजार पर ही समेट दिया । अब सवाल यह हैं कि बांकी के रुपये आखिर कहा गायब हो गए क्या कुछ अधिकारियों का हिस्सा बन गए या जिन्हें मोके से उपकृत किया गया उन्हें वहां से लेकर फरार हो गए। खैर जो भी हो लेकिन स्थानीय चौक चौराहे पर पुलिस की इस कार्यवाही को लेकर चर्चाओ का बाजार गर्म बना हुआ है। खबर तो यह भी हैं जिस ग्रुप के मुखबिर ने कार्यवाही को अंजाम दिलाया दूसरा ग्रुप अब उनके यहां भी बड़ी कार्यवाही का दबाव बना रहाहैं और जल्द ही पूरा मामला आईजी श्रीमान शुक्ला जी और ईमानदार DGP तक पहुचाने की बात भी सामने आ रही हैं। फिलहाल तो साँची थाना प्रभारी ओर कार्यवाही में शामिल स्टाफ की दीवाली खूब जोरदार मनी हैं। लेकिन यह खुशी कब तक कायम रहने वाली हैं यह रायसेन पुलिस कप्तान श्रीमान पंकज पांडे जी को तय करना हैं।
बांकी हाजिर है पुलिस का प्रेस नोट भी..
जुआ एक्ट कायमी
थाना साँची जिला रायसेन
अप.क्र.205/25 धारा ¾ पब्लिंग गेम्बलिंग एक्ट
फरियादी – शासन तर्फ पुलिस प्रआर.171 सुनील लोधी थाना साँची मो.9479593217
नाम आरोपीगण -1.मुजाहिद पिता श्री मुबारिक अली उम्र 30 वर्ष निवासी बालाजी इंक्लेव थाना कोतवाली विदिशा
2.रियाज खां पिता सलीम खान उम्र 51 वर्ष नि. किले अंदर बकसरिया थाना कोतवाली विदिशा
3. निर्मल शर्मा पिता कामता प्रसाद शर्मा उम्र 40 वर्ष नि. माता गली निकासा थाना कोतवाली जिला विदिशा
4. मुदस्सिर अली पिता कलीम हसन उम्र 31 वर्ष नि. वार्ड क्र. 16 किले अंदर थाना कोतवाली विदिशा
5. कामील पिता नुरुद्दीन राईन उम्र 25 वर्ष नि. बडा बाजार थाना कोतवाली विदिशा,
6. शाकिर खां पिता चंदू खान उम्र 39 वर्ष नि. मस्जिद के पीछे तोपपुरा थाना कोतवाली जिला विदिशा
7. जैज सिद्दिकी पिता अमर सिद्दिकी उम्र 38 वर्ष नि. वार्ड क्र. 16 तहसील मोहल्ला रायसेन
8. फैजल खां पिता अब्दूल अजीज उम्र 38 वर्ष नि. ढलकपुरा थाना कोतवाली जिला विदिशा
9. सरतार पिता अब्दुल गफ्फार उम्र 48 वर्ष नि. वार्ड क्र. 17 बजरिया थाना कोतवाली जिला विदिशा
10. राजेश सिंह बघेल पिता मदन सिंह बघेल उम्र 35 वर्ष नि. वार्ड क्र. 01 सांची
11. विवेक तिवारी पिता स्व. श्री मोहन प्रसाद उम्र 36 वर्ष नि. वार्ड क्र 05 सांची
12. राकेश सिंह पिता दौलतसिंह राजपूत उम्र 32 वर्ष नि. वार्ड क्र. 08 स्तूप रोड सांची
13. नितिन पटेल पिता श्री हजारीलाल पटेल उम्र 34 वर्ष नि. वार्ड क्र 01 सांची
14. रघुवीर सिंह चौहान निवासी सांची
घटना स्थल – 01 किमी दक्षिण अंजली होटल का आफिस साँची
घटना दिनाँक समय – 21/10/25 के 02.00 बजे से 03.00 बजे के बीच
कायमी दिनाँक समय – 21/10/25 के 09.22 बजे
जप्ति – नगदी 82440 रूपये एवं ताश के 52 पत्ते
गिरफ्तारी/राउण्डअप – 13
विवरण – आरोपीगण अंजली होटल साँची के आफिस मे आबैध रूपये पैसो से हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पाये गये ।