Let’s travel together.

बिजली कंपनी द्वारा रायसेन में मीडिया कार्यशाला का आयोजन

0 57

रायसेन । मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर से होने वाले लाभ के साथ ही उपभोक्ता हित की योजनाएं जैसे 5 रुपए में नवीन कनेक्शन, सोलर रूफटॉप तथा बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम और बचाव के लिए जन जागरूकता हेतु मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी रायसेन वृत्त के महाप्रबंधक श्री अंकुर सेठ ने दी है।
यह कार्यशाला 28 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 3 बजे कलेक्टर सभागार रायसेन में आयोजित होगी। कार्यशाला में कंपनी मुख्यालय भोपाल से निदेशक पीडीटीसी श्री अनिल कुमार खत्री, महाप्रबंधक स्मार्ट मीटर सेल सी.के. पवार, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी मनोज द्विवेदी एवं रायसेन वृत्त के महाप्रबंधक सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस वर्कशॉप में स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को होने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी। सभी मीडिया कर्मियों एवं पत्रकारों से अनुरोध है कि इस अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |     आंगनवाड़ी केंद्र पर फूड किट वितरण,सुपोषित अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को मिला पोषण आहार     |     CMHO पद पर दो दावेदार,एक अनार दो बीमार     |     ओवरटेक करने के चक्कर में 50 बारातियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी, 50 मीटर तक घिसटती रही बस, बड़ा हादसा टला     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन     |     रायसेन जिले में सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, हाईवे 18 पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान     |     दीवानगंज में मौसम का कहर, देर रात ओलावृष्टि और आंधी से मची अफरा तफरी, कई पेड़ हुए धराशाई     |     महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811