सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी तहसील की श्री वृंदावन कामधेनु गौशाला गढ़ी में गोपाष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा।
गौशाला प्रबंधन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, यह विशेष आयोजन दिनांक 29 अक्टूबर दिन बुधवार को रखा गया है। गोपाष्टमी के अवसर पर गौशाला में सुबह के समय विशेष गोपूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय धर्मप्रेमी जनता शामिल होकर गौमाता का पूजन और आशीर्वाद प्राप्त करेगी।

पूजन के उपरांत सभी भक्तों और गौ प्रेमियों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी रखी गई है। समिति ने सभी धर्मनिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में गौशाला पहुंचकर इस पवित्र पर्व में भाग लें और गौमाता के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करें।