Let’s travel together.

निर्दोषों को गिरफ्तार करा रही भाजपा सरकार-पंकज शर्मा

0 120

 

सुरेंद्र जैन रायपुर

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, रायपुर के पूर्व अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा ने कहा है कि विगत माह बलौदबाजार में हुई तोडफोड एवं आगजनी में भाजपा सरकार सतनामी समाज एवं कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदार ठहराते हुये सैकड़ो निर्दोष लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जेल जाने वालों में से मोवा, रायपुर निवासी विकास बांधे एवं गोगांव निवासी शुभम लहरें के घर जाकर पंकज शर्मा ने उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सभी निर्दोष लोगों के साथ कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता खडा है और उनकी रिहाई के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहें है। प्रदेश की भाजपा सरकार की दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही से पूरे छत्तीसगढ़ में आक्रोश व्याप्त है।
मैं किसी भी प्रकार की हिंसा, तोडफोड एवं आगजनी का समर्थन नहीं करता, लेकिन पुलिस द्वारा मात्र खानापूर्ति किये जाने उद्देश्य से सैकड़ों लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज देना अत्यंत निंदनीय है। निश्चित तौर पर एैसा कार्य करने वालों के विरूद्व कडी कार्यवाही की जानी चाहिये किन्तु निर्दोष लोगो को प्रताडित करना अमानवीय है।
मैं प्रदेश की भाजपा सरकार से मांग करता हॅू कि बलौदाबाजार में हुई आगजनी एवं तोडफोड में असामाजिक तत्वों की पहचान कराकर निर्दोष लोगो को तत्काल रिहा करें अन्यथा हम सभी कांग्रेसजन आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811