Let’s travel together.

‘भाव दो, खाद दो’ अभियान के तहत उठाई प्रमुख माँगे

0 95

– किसान संगठन ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
सैय्यद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर किसान संगठन गैरतगंज ने आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार गैरतगंज को सौंपा। यह ज्ञापन ‘भाव दो, खाद दो’ अभियान के तहत प्रस्तुत किया गया है, जिसमें किसानों की समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की गई है।
​       किसान संगठन ने शुक्रवार को तहसीलदार गैरतगंज के माध्यम से सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख माँगे उठाई हैं जिसमे  सोयाबीन सहित सभी फसलों की खरीदी एमएसपी पर सुनिश्चित किये जाने, गैरतगंज क्षेत्र में डीएपी एवं यूरिया खाद की भारी कमी को तुरंत दूर किये जाने, किसानों की फसल क्षति का सर्वे तुरंत कराकर राहत पहुंचाने, किसानों को अभी तक राहत राशि या फसल बीमा का लाभ नहीं मिला है, उन्हें सर्वे कराकर राहत राशि प्रदान की जाने, सीएम हेल्पलाइन पर बीमा संबंधित शिकायतों को सीधे बीमा कंपनी को भेजा जाकर त्वरित निराकरण की मांग की है। ज्ञापन में किसान संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया जाता है, तो वे आगामी समय में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मानस सम्मेलन के विश्राम दिवस पर एक करोड़ भगवन्न राम नाम लेखन का लिया संकल्प     |     कुपोषण की समाप्ति और जागरूकता का संकल्प     |     शिवपुरी की रिंग रोड फाइलों में अटकी, एक साल बाद भी नहीं मिली स्वीकृति     |     कोकलपुर में भीषण जलसंकट,नल जल योजना हुई फेल     |     मौत के गड्ढों में तब्दील हुआ भोपाल-विदिशा हाईवे 18, टोल वसूली जारी लेकिन सड़क बदहाल     |     43 डिग्री की तपिश से बेहाल इंसान ही नहीं वन्यजीव भी तलाश रहे राहत     |     किसानों व आम जनता को परेशान कर रही डबल इंजन सरकार – अनिता शर्मा     |     संघ शिक्षा वर्ग एक साधना स्थली है: प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता     |     मक्सी बस अग्निकांड: मासूम की मौत पर विधायक देवेंद्र जैन ने जताया गहरा शोक, ‘दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई     |     हास्य परिहास के बीच कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिया मूलमंत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811