Let’s travel together.

सड़क निर्माण कंपनी की मनमानी ने फीकी की दिवाली, बाजार में दिनभर जाम और व्यापार ठप्प

0 159

सैय्यद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले के ​गैरतगंज नगर में करोड़ों की लागत से हो रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य में लगी निर्माण एजेंसी की घोर लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैये ने आम जनता की दिवाली की खुशियों को फीका कर दिया है। दिवाली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार के ऐन मौके पर, यातायात व्यवस्था की जरा भी चिंता किए बिना, सड़क को जगह-जगह से बुरी तरह खोद दिया गया है, जिससे पूरे नगर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। इस अव्यवस्था के कारण दिवाली सीजन में बाजार और व्यापार ठप्प होने की कगार पर है।

​नगर की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य वैसे तो सितंबर माह तक पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन निर्माण एजेंसी की कछुआ चाल और संबंधित जिम्मेदार अधिकारी, एमपीआरडीसी की उदासीनता बीते कई महीनों से नगरवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ​वर्तमान में निर्माण एजेंसी बस स्टैंड, मुख्य बाजार क्षेत्र और बीना पुल से लगे इलाकों में सड़क बना रही है। ठेकेदार ने सड़क को दोनों तरफ से खोद डाला है, जिससे बीच में आवागमन के लिए मात्र एक संकरी पट्टी ही बची है। बीना पुल क्षेत्र इलाके में तो महीनों से काम अधूरा पड़ा है, जिससे धूल और यातायात की समस्या विकराल हो गई है। तहसील कार्यालय से लेकर पुल तक यातायात बुरी तरह प्रभावित है।

​

व्यापार हुआ ठप्प, लोगों में आक्रोश
​पुलिस प्रशासन द्वारा कोई मॉनिटरिंग नहीं होने के कारण दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं। दिवाली की खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को इस जाम और अव्यवस्था के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मुख्य बाजार क्षेत्रों का व्यापार सड़क निर्माण की भेंट चढ़ गया है। व्यापारियों का कहना है कि सीजन में खरीदारी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। बावजूद इसके, न तो ठेकेदार कार्य में तेजी ला रहा है और न ही अधिकारी ध्यान दे रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों में गहरा आक्रोश पनप रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811