Let’s travel together.

लगातार दूसरे महीने महंगा हुआ गैस सिलेंडर, आपको कितने चुकाने होंगे दाम

0 133

6 महीने पहले केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए की फ्लैट कटौती की थी. जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 900 रुपए पर आ गए थे. उसके बाद से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार दूसरे महीने बढ़ोतरी देखने को मिली है. दो महीने में देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 40 रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है.

वैसे देश के चारों महानगरों में सबसे ज्यादा इजाफा कोलकाता में देखने को मिला है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर मार्च के महीने में घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कितने चुकाने होंगे. साथ ही मार्च के महीने में और बीते दो महीने में देश के चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कितना इजाफा देखने को मिल चुका है.

मार्च में कमर्शियल गैस सिलेंडर में इजाफा

मार्च महीने के पहले दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा देखने को मिला है. देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में यह इजाफा 25.5 रुपए का देखने को मिला है. जिसके बाद दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1795 रुपए और मुंबई में 1749 रुपए हो गए हैं. कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 24 रुपए का इजाफा देखने को मिला और दाम 1911 रुपए पर आ गए. जबकि चेन्नई में मार्च के महीने में यह इजाफा 23.5 रुपए का देखने को मिला है और दाम 1960.50 रुपए पर आ गए हैं.

दो महीनें में कितनी आई तेजी

अगर बात बीते दो महीने की करें तो सबसे ज्यादा इजाफा कोलकाता में देखने को मिला है. कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 42 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. उसके बाद मुंबई में 40.5 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. देश की राजधानी दिल्ली में यह इजाफा 39.5 रुपए का हुआ है. देश के दक्षिण भारत के सबसे बड़े महानगर चेन्नई की बात करें तो बीते दो महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में सबसे कम 36 रुपए का इजाफा हुआ है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में और इजाफा देखने को मिल सकता है.

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 6 महीने से फ्रीज

वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बीते 6 महीने से फ्रीज हैं. 30 अगस्त के बाद से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. उस समय केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपए की फ्लैट कटौती की थी. जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 903 रुपए पर हैं. वहीं कोलकाता में 929 रुपए पर आ गए हैं. मुंबई में 902.50 रुपए और चेन्नई में 918.50 रुपए पर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम है. आने वाले दिनों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव देखने को मिल सकता है, इस बात को यकीन से कहना मुश्किल है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811