Let’s travel together.

दीपावली पर मिलावट रोकने चला अभियान,10 खाद्य प्रतिष्ठानों से भरे गए सैंपल

0 119

– खाद्य सुरक्षा दल ने 10 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

दीपावली एवं अन्य आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलावट खोरो के विरूद्ध कडी कार्यवाही करते हुए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले खाद्य एवं अपमिश्रण विभाग द्वारा जिले के 10 प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह जिला अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं अपमिश्रण डॉ. संजय ऋषीश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कलेक्टर रवीन्?द्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार जिलेभर में खाद्य सुरक्षा निरीक्षकों के द्वारा बाजारों में मिष्ठान भंडार और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जाकर सभी खाद्य कारोबारियों को अधिनियम के नियमों के अनुरूप स्वच्छता और गुणवत्ता के मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में जिले के विभिन्न कस्बों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाने की कार्यवाही को भी अंजाम दिया गया है। जिसके तहत रतन मिष्ठान भंडार कोलारस की गुजिया लूज, विनोद मिष्ठान भंडार कोलारस की मावा बर्फी लूज, राज मिष्ठान भंडार कोलारस की सोन पापड़ी, खाटू श्याम दूध भंडार बैराड़ का खुला पनीर, बालाजी मिष्ठान भंडार बैराड़ की गुजिया लूज, दही लूज, मावा बर्फी, भगत जी मिष्ठान भंडार बदरवास के मावा पेड़ा एवं नमकीन सेब, राधिका डेयरी करेरा का दूध खुला, पनीर खुला, बीकानेर मिष्ठान करेरा का मावा बर्फी, केडबरी सेलिब्रेशन, पाराशर मावा भंडार शिवपुरी का खुला मावा तथा जैन मावा भंडार शिवपुरी का खुला मावा के नमूने सम्मिलित हैं। सभी नमूनों को खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल में परीक्षण हेतु भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर दोषी पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811