बड़वानी ।प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में महाविद्यालयीन स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत तीसरे दिन के कार्यक्रम संपन्न हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गायन वादन तथा नृत्य, आदि गतिविधियों का प्रारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ वीणा सत्य तथा डॉ सुप्रिया चौहान ने मां सरस्वती का पूजन तथा दीप प्रज्वलन करके किया।

संस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी डॉ श्याम नाईक तथा डॉ रंणजीत मेवाड़े ने बताया, कि एकल गायन में प्रिया सोलंकी ने प्रथम स्थान तथा सुमित चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक गायन में भोलू बामनिया, मयंक भालके, हंसा धनगर, आरती धनगर, शिवानी तथा रिफा के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में खुशी कुमरावत प्रथम रही। आज के कार्यक्रमों के साथ ही महाविद्यालयीन स्तरीय युवा उत्सव का समापन हुआ । कार्यक्रमो के दौरान , डॉ विक्रम चौहान, डॉ भूपेंद्र भार्गव, डॉ हरीश वर्मा, प्रो प्रिती पाटीदार बघेल तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।