Let’s travel together.

आज वट पूर्णिमा व्रत::भगवान विष्णु और भगवान सूर्य की होती है पूजा

0 150

ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत आज 14 जून 2022, दिन मंगलवार को है. हिंदू धर्म में वैसे तो सभी पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है. लेकिन इन सब में ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि अत्यंत खास होती है क्योंकि इसी दिन वट पूर्णिमा व्रत किया जाता है. साथ ही पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और भगवान सूर्य की पूजा की जाती है और इस दिन स्नान-दान के कारण भी ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत को विशेषफलदायी माना जाता है.

सुहागिन महिलाएं ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन वट पूर्णिमा व्रत करती हैं. महिलाएं यह व्रत पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं. इस दिन वट वृक्ष और सावित्री-सत्यवान की भी पूजा करने का विधान है. ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने वाली महिलाओं को व्रत के प्रभाव से पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन का वरदान मिलता है.

वट पूर्णिमा व्रत 14 जून 2022, दिन मंगलवार को रखा जाएगा. पूर्णिमा तिथि प्रारंभ 13 जून 09:03 बजे शाम से

पूर्णिमातिथिसमाप्त 14 जून 05:21 बजेशाम को

ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत रखने वाली महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद व्रत का संकल्प लें।वट सावित्री व्रत की तरह ही इस दिन भी महिलाएं 16 श्रृंगार करें.इसके बाद वट वृक्ष की पूजा करें.रगद के पेड़ में जल अर्पित कर पुष्प, अक्षत, फूल और मिठाई चढ़ाएं.अब वट वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त करें.वट वृक्ष की 3, 5 या 7 बार परिक्रमा करें.इसके बाद हाथ में काला चना लेकर व्रत कथा सुनें और आरती करें.पूजा समाप्त होने के बाद अपने घर के बुजुर्गों से आशीर्वाद लें.इस व्रत में वट वृक्ष को बांस के पंखे से हवा करना जरूरी होता है और साथ ही पूजा में भीगे चने का प्रसाद रखना गलती से भी न भूलें.

ऐसी मान्यता है कि वट पूर्णिमा के दिन व्रत रखने, विधि-विधान से पूजा संपन्न करने और सावित्री-सत्यवान और भगवान सत्यनारायण की व्रत कथा सुनने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

इस दिन बरगद के पेड़ में जल चढ़ाने से घर में खुशियों का वास होता है.ज्येष्ठ माह की वट पूर्णिमा के दिन सभी सुहागन महिलाओं को कच्चे सूत को हल्दी से रंगकर कम से कम तीन बार वट वृक्ष की परिक्रमा करनी चाहिए ।वट पूर्णिमा के दिन वट वृक्ष में कच्चा दूध चढ़ाना शुभ होता है।वट पूर्णिमा के दिन वट वृक्ष को हाथ पंखे से हवा करना अच्छा माना गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811