Let’s travel together.

करवा सजाओ प्रतियोगिता में उत्साह से महिलाओं ने लिया भाग, नंदिनी शाक्य ने पहला स्थान हासिल किया

0 112

– महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में यह है अच्छी पहल- मंजुला जैन

– सेवा भारती ने किया करवा सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में सेवा भारती द्वारा संस्था द्वारा इस वर्ष करवा सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन कमलागंज स्थित संस्था के मेहंदी एवं सिलाई केंद्र पर आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में 19 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी ने बहुत अच्छे ढंग से करवाओ को सजाया, इसके लिए उन्हें 1 घंटे का समय दिया गया।
इस प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए केंद्र की प्रभारी श्रीमती शर्मिला बंसल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नंदिनी शाक्य, द्वितीय स्थान महिमा खंडेलवाल, तृतीय स्थान कामिनी खटीक एवं सांत्वना पुरस्कार प्रियंका प्रजापति को मिला। प्रथम पुरस्कार में 1100 द्वितीय पुरस्कार में 700 एवं तृतीय पुरस्कार में 500 मंजुला जैन की ओर से दिए गए, इन सभी का निर्णय करने में निर्णायक श्रीमती ज्योति शर्मा शिक्षक एवं डॉ. निशा गोयल का रहा।
इस कार्यक्रम की संयोजक मंजुला जैन ने बताया कि हैंडीक्राफ्ट एक ऐसी क्रिएटिविटी है जो व्यक्ति के टैलेंट को दर्शाती है, इसकी अमूल्य कीमत है। हैंडीक्राफ्ट को अगर हम बढ़ावा देते हैं तो हर घर को काम मिलेगा। उन्होंने बताया कि वह शिवपुरी में करीब 20 साल से इस कार्य को कर रही हैं। आज 300 साल पुरानी कला उभर रही है , देश के कई कोनों में एवं विदेश में भी शिवपुरी के लोगों द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट गए हैं और जा रहे हैं। इसका बहुत बड़ा मार्केट है ,घर-घर में टैलेंट है आत्मनिर्भर भारत बनाने में पूर्णत: समर्पित होकर चाहती हूं शिवपुरी का टैलेंट सब तरफ फैले।
इस दौरान नर्णायक श्रीमती निशा गोयल एवं ज्योति शर्मा का स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मान किया गया। श्रीमती साधना खंडेलवाल संयोजिका महिला टीम द्वारा आए हुए निर्णायकों एवं इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीमती कल्पना मिश्रा, सुनीता बिंदल, शैली विरमानी, अंजलि भारद्वाज, विनीता जैन एवं सिलाई केंद्र की प्रशिक्षकों सहित छात्राएं उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

10 दिन बाद झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, 40 गांवों में लौटी रौनक     |     जर्जर भवनों के साये में दीवानगंज-अंबाडी, बच्चों और मरीजों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज,  निकलेगी भव्य भाव कलश यात्रा     |     नाली के अभाव में सीसी रोड पर भर रहा बारिश का पानी, ग्रामीण परेशान     |     सिलयारी से मुक्तेश्वर महादेव धाम तक गूंजेंगे बोल बम के जयकारे     |     छत्तीसगढ़ में पेपर लीक आरोपियों को छत्तीस घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     नीलकंठेश्वर धाम में शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम एवं गेलपुर में धर्मशाला भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा      |     शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव, सीएम मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया किसानों से संवाद     |     रायसेन में राठौर क्षत्रिय समाज की बैठक, सूर्या प्रकाश जिला अध्यक्ष और अमित राठौर बने नगर अध्यक्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811