Let’s travel together.

सेमरा में चल रही रामलीला के अंतिम दिन दशहरा पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ का हुआ वध

0 92

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सेमरा रेलवे स्टेशन दीवानगंज पर 10 दिनों से चली आ रही रामलीला के आखिरी दिन रामलीला में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ का राम द्वारा वध का मंचन किया गया। रामलीला मंचन के दौरान लंका विजय करने पहुंचे प्रभु श्री राम की सेना और लंकापति रावण की सेनाओं के बीच होने वाला युद्ध आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान मेघनाथ और कुंभकरण की मौत के बाद युद्ध में उतरे दशानन का संघार जैसे ही प्रभु श्री राम ने किया तो रामलीला मैदान में भगवान राम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

राम ने अग्निबाण छोडक़र रावण के पुतले में आग लगाई। तो मैदान में मौजूद हजारों दर्शकों ने प्रभु श्री राम का जयघोष कर अपनी खुशी का इजहार किया।
रामलीला मंचन के अंतिम दिन राम रावण युद्ध दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। युद्ध के दृश्य को देर रात में मंचित किया गया। इस दौरान राम की वानर सेना और रावण की सेना के बीच युद्ध हुआ। दोनों ओर से बाणों के खूब प्रहार हुए। विभीषण द्वारा राज बताए जाने के बाद राम ने रावण का वध किया, साथ ही लंका पर विजय पताका फहराई।

शहर के राम लीला मैदान में राम रावण युद्ध देखने के लिए आए हजारों दर्शकों ने युद्ध क्षेत्र को पास से अनुभव किया। कलाकारों द्वारा युद्ध कौशल और संवादों के साथ भावनाओं को इस तरह से पेश किया गया कि रामलीला मैदान युद्ध क्षेत्र में तब्दील नजर आया। दोनों ओर से बाणों की वर्षा के बीच भगवान राम ने रावण के सिर को धड़ से अलग कर दिया। लेकिन अगले ही क्षण रावण का सिर धड़ पर आ गया और युद्ध फिर शुरू हो गया। राम ने रावण के सर को दस बार अलग किया लेकिन हर बार सिर जुडऩे के साथ युद्ध आरंभ हो जाता।

अंत में विभीषण ने रावण को मारने का राज बताया। इसके बाद एक ही बाण से राम ने रावण को मार दिया।
रावण के युद्ध के बाद अनुज लक्ष्मण और माता सीता के साथ अयोध्या पहुंचे प्रभु श्री राम के राजतिलक का दृश्य प्रस्तुत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811