Let’s travel together.

पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया विशेष पुरस्कार

0 169

रायसेन। श्री वीर शिवाजी दुर्गा उत्सव समिति PHE रोड 16 क्वाटर के 26 वे वर्ष के अवसर पर लगाई गई भव्य पंडाल में गुफा के अंतर्गत 4 धाम दर्शन(जगन्नाथ जी, द्वारकाधीश जी ,रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग, बद्रीनाथ जी) एवं रायसेन सोमेश्वर धाम को साक्षात रूप से कैद में दर्शन कराने बाली झांकी को श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने विशेष पुरस्कार प्रदान किया एवं समिति के सभी सदस्यों की मेहनत की बहुत तारीफ भी की।

ये झांकी शहर की वही झांकी है जिसमें मां जगदम्बा छत्रपति शिवाजी महाराज को तलवार अर्पित कर रही है।

इस अवसर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रभु राम चौधरी  ने भी तारीफ की एवं भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने भी प्रशंसा करते हुए कहा कि वास्तव में काफी मेहनत से समिति के सदस्यों ने भव्य पंडाल तैयार किया है मैं स्वयं भी दर्शन करके आया हूं।

पुरस्कार वितरण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष  यशवंत मीणा  भी उपस्थित रहे तथा शहर के प्रतिष्ठित जनों ने भी झांकी की बहुत तारीफ की और कहा की ऐसी झांकियां निरंतर लगती रहना चाहिए।

समिति के सदस्यों ने भी  शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया एवं शहर के गणमान्य नागरिकों का भी आभार व्यक्त किया।
झांकी विसर्जन में रायसेन के प्रतिष्ठित डीजे विक्की डीजे एवं इवेंट्स ने भी विशेष प्रदर्शन किया जो कि शहर में चर्चा का विषय बना हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811