Let’s travel together.

चिकलोद मार्ग पर फिर बाघ की चहल कदमी बढ़ने से राहगीरों में भय का माहौल

0 321

– टाइगर के डर से पैदल यात्रा करने वाले एवं दो पहिया वाहन वाले लोग ज़्यादा परेशान

सी एल गौर रायसेन

इन दिनों चकलोद मार्ग पर जंगल के राजा शेर की चहल कदमी बढ़ जाने से इस रोड पर चलने वाले पैदल यात्री एवं दो पहिया वाहनों के चालकों में भय का माहौल व्याप्त है। अभी हाल ही में ग्राम पेमत के निवासी जो की पैदल यात्रा कर चिकलोद रोड से जंगल के रास्ते जा रहे थे तभी अचानक ही उन्हें रोड पर घूमते हुए शेर मिल गया, वैसे ही उनके होश उड़ गए डर की वजह से उन्होंने आगे न जाकर पीछे वापस आने का ही मन बना लिया और तो और जंगल के राजा शेर की निगाह उन पर नहीं है इससे पहले ही वह उल्टे पैर वापस लौट लिए। ग्राम पेमत के निवासी सतीश कुमार गौर एवं नरेंद्र पटेल ने बताया कि अभी भी चकलोद मार्ग पर जंगल के राजा शेर की आवा जाहि बनी हुई है जिससे इस क्षेत्र के राहगीर चिकलोद मार्ग पर यात्रा करने से डर रहे हैं । इससे पूर्व में भी कई लोगों को शेर घूमता हुआ दिखाई दिया है कुछ दिन रूकने के बाद फिर से चेकलोद मार्ग पर जंगल के रास्ते में यहां वहां कहीं भी शेर घूमते फिरते दिख जाता है, जिससे इस रोड पर चलने वाले लोगों में डर का माहौल बना हुआ है उन्होंने बताया कि टाइगर अभी तक कई मवेशियों को भी शिकार बन चुका है। कई बार ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को भी शेर के घूमने की जानकारी दी है परंतु वन अमले को अभी तक पकड़ने में सफलता नहीं मिल पा रही है अभी हाल में ही नवरात्र के समय जब ग्रामीण क्षेत्र से कुछ लोग पैदल यात्रा करते हुए चिकलोद की ओर जा रहे थे तभी रोड पर घूमते हुए उन्हें दूर से ही शेर दिख गया उसे देखते ही उनके हाथ पैर फूल गए और उन्होंने यात्रा को कैंसिल कर वापस घर की ओर आने का मन बना लिया। ग्रामीणों का कहना है कि चिकलोद रोड पर इस समय पैदल चलना मुश्किल हो रहा है और इसके अलावा मोटरसाइकिल, साइकिल दो पहिया वाहन वाले चालकों में भी डर बना हुआ है की कही रोड पर जंगल का राजा शेर उन्हें न रोक ले कई लोगों ने अब चार पहिया वाहनों से इस रोड से यात्रा करना शुरू कर दी है ताकि वह सुरक्षित निकल सके, लोगों का कहना है कि इन दिनों घूम रहे शेर का कोई ठिकाना नहीं कि वह इस रोड पर चलने वाले लोगों पर कब हमला कर दे। इस प्रकार से लोग शेर के डर से भयभीत हैं । ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने जिला वन मंडल अधिकारी श्रीमती प्रतिभा शुक्ला वन क्षेत्राधिकारी सुधीर पटले, रेंज अधिकारी श्री पाटीदार आदि से उक्त शेर को पकड़ने की अपील की है। बताया जा रहा है कि चिकलोद रोड के जंगल में एक नहीं कई टाइगर खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं कभी कोई सा शेर दिखता है तो कभी कोई दूसरा शेर रोड पर आने जाने वालों को दिखाई देता है। कुल मिलाकर चिकलोद रोड पर अब दो पहिया वाहन वाले और पैदल यात्रियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है क्योंकि घूमते हुए शेर का कोई ठिकाना नहीं कि वह कब उन्हें रास्ते में मिल जाए, परंतु अभी नवरात्र के समय से कई बार लोगों को टाइगर दिखा चुका है इस क्षेत्र के लोगों में टाइगर को लेकर डर का माहौल बना हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |     मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811