रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप में धार्मिक उल्लास और आस्था का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब गुरुवार की शाम को भव्य श्रीराम बारात धूमधाम से निकाली गई। गणेश चौक से प्रारंभ हुई इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और जगह-जगह बारात का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन श्री राम बारात गणेश चौक युवा उत्सव समिति द्वारा किया गया था। बारात में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और भरत-शत्रुघ्न की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।

मुख्य आकर्षण रहे – बालाजी डीजे इवेंट, भव्य राम दरबार, नृसिंह अवतार की प्रस्तुति, बाहुबली हनुमान जी, राधा कृष्ण भगवान की झांकी, भव्य आदिवासी झांकी और आधुनिक मॉडल फोटोग्राफी।
पूरे नगर में बारात के स्वागत के लिए जगह-जगह तोरणद्वार और पुष्प वर्षा की गई। भक्तिमय माहौल में गूंजते जय श्रीराम के नारों ने वातावरण को अलौकिक बना दिया।

आयोजन में रामदेव बाबा रामलीला मंडल मंडीदीप का विशेष सहयोग रहा।