Let’s travel together.

मंडीदीप में भव्य रूप से मनाया जाएगा दशहरा पर्व, तैयारियां जोरों पर

0 78

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप नगर में इस वर्ष दशहरा पर्व को और भी अधिक उत्साह, हरसोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह चौहान ‘छुट्टी भैया’ ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे हर वर्ष नगरवासी इस महापर्व को बड़े ही श्रद्धा और उत्साह से मनाते आए हैं, वैसे ही इस वर्ष भी दशहरा पर्व को और अधिक भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस बार आयोजन में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिससे नगरवासियों को एक शानदार और सुरक्षित अनुभव मिल सके। रावण दहन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों, झांकियों और आतिशबाज़ी की भी भव्य प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। आयोजन स्थल को विशेष रूप से सजाया जाएगा, जिससे दशहरा का पर्व स्मरणीय बन सके।

अध्यक्ष चौहान ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पर्व में शामिल हों और अपने परिवार व मित्रों के साथ इस आयोजन को सफल बनाएं।

“दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने और समाज में भाईचारा बनाए रखने की प्रेरणा देता है!उन्होंने कहा।

नगर में दशहरा पर्व को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखा जा रहा है, और सभी आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811