रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
नगर पालिका परिषद मंडीदीप द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन पर मंडीदीप के मंगल बाजार खेल ग्राउंड के पास सिंदूर वाटिका में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत गुल मोहर के 50पौधे पौधारोपण कर सफाई मित्रों का सम्मान किया!!

मोदी जी ने इस अभिनव अभियान के माध्यम से जन-जन को माँ, माटी और प्रकृति से गहरा जुड़ाव बनाने की प्रेरणा दी है। यह केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य का संकल्प है।

इस अवसर पर मंडीदीप नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल मंडीदीप नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र अग्रवाल पार्षद दौलत राम के पार्षद जगदीश शर्मा सहित मंडीदीप नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे!