Let’s travel together.

अपनी मांगों को लेकर सहकारी समिति कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

0 73

एक सप्ताह से सोसायटी मे डले डले ताले

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

अपनी लंबित मांगों को लेकर सभी सहकारी और शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के कर्मचारी 8 सितंबर से मध्यप्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल के आह्वान पर अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल से दीवानगंज सहित आसपास क्षेत्र में भी कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर गए कर्मचारियों की मुख्य मांगों में तीन साल से लंबित पदोन्नति आदेशों को लागू करना, 60 प्रतिशत कर्मचारियों का जिला बैंकों में चयन करना और बकाया वेतन भुगतान शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर सरकार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हड़ताल पर गए कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, यह हड़ताल जारी रहेगी।
इस हड़ताल के कारण बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, विपणन समिति, उपभोक्ता भंडार और स्व-सहायता समूहों का काम पूरी तरह से ठप्प हो गया है। इससे किसानों को खाद-बीज मिलने में दिक्कत हो रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में राशन वितरण भी प्रभावित हो रहा है। एक सप्ताह से सोसाइटी में ताले डाले हुए हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि सरकार के उदासीन रवैये के कारण उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर जल्द से जल्द विचार किया जाए, जिससे वे वापस काम पर लौट सकें। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने और उनकी मांगों को पूरा करने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811