Let’s travel together.

सड़क हादसे में मारे गए तीन लोगों की मौत के बाद परिवार को मिला सहारा, 78 लाख का राशि मंजूर

0 283

– न्यायालय में कार्यरत कर्मचारी की दो अन्य भाई बहन के साथ हो गई थी मौत

– न्यायालय के निर्देश पर बीमा कंपनी ने मंजूर की राशि

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में नेशनल लोक अदालत के दौरान एक परिवार को सहारा मिला है। परिवार में तीन लोगों की मौत के बाद न्यायालय में क्लेम मंजूर किया है। न्यायालय परिसर शिवपुरी में नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कई प्रकरणों का निराकरण आपसी सामंजस एवं न्यायिक अधिकारियों की कड़ी मेहनत एवं बीमा कंपनी अभिभाषक तथा आवेदक अभिभाषक को की मेहनत से नेशनल लोक अदालत को सफल बनाया गया। इस दौरान नेशनल लोक अदालत में सड़क दुर्घटना के करीब 50 से अधिक मामलों का निराकरण हुआ तथा तीन करोड़ से अधिक की राशि न्यायालय द्वारा मृतकों के परिवारजनों तथा घायल व्यक्तियों को दिलाई गई।
लोक अदालत में सबसे बड़े अवॉर्ड के रूप में 50 लाख रुपए की धनराशि न्यायालय में कार्यरत कर्मचारी अंकित राय की सड़क दुर्घटना में मृत्यु बाबत उसके माता-पिता को दिलाई गई। उक्त घटना में अंकित राय के चाचा के पुत्र एवं पुत्री का भी देहांत हो गया था उसे बाबत उनके माता-पिता को क्रमश: 15 लाख रुपए रुपए एवं 13 लाख रुपए की धनराशि दिलाई गई है। इस प्रकार से संपूर्ण परिवार को 78 लाख रुपए की धनराशि नेशनल लोक अदालत के माध्यम से स्वीकृत हुई है। उक्त प्रकरण मनीष कुमार मित्तल एडवोकेट द्वारा प्रस्तुत किए गए थे लोक अदालत में सीनियर अभिभाषक मनीष कुमार मित्तल के द्वारा 8 प्रकरणों का निराकरण कराया गया है जिसमें एक करोड़ 40 लाख रुपए के लगभग की राशि उनके द्वारा स्वीकृत कराई गई है। बीमा कंपनी अभिभाषक दिलीप गोयल द्वारा इन प्रकरणों में बीमा कंपनी अधिकारियों के साथ कई बार आपसी विचार विमर्श एवं बैठक करके तथा आवेदक अभिभाषक के साथ कई बार परामर्श करके यह क्षतिपूर्ति धनराशि सभी आवेदक गणों को दिलाई गई है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दशहरा चल समारोह की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा     |     महाष्टमी के अवसर पर पेमत मंडल केंद्र पर निकला विशाल पथ संचलन, ग्रामीणों ने फूल वर्षा कर किया स्वागत     |     बाजार की गिरावट में छुपा है दूरगामी मौका, निवेशकों को रखना होगा लंबा नजरिया, आर्थिक विशेषज्ञ दुर्गेश गौड़ के  जानिए विचार     |     नवरात्रि पर क़स्बा गढ़ी में भक्ति और उत्साह का माहौल, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु     |     वेयरहाउस से 29 बोरी चावल चोरी का खुलासा, दो आरोपी पकड़े; 20 बोरी चावल और बाइक जब्त     |     रायसेन में एक महीने के भीतर दूसरे टाइगर की संदिग्ध मौत, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |     251 मीटर की चुनरी लेकर निकलीं माता की भक्त, नंगे पैर चलकर मढ़ माता मंदिर में चढ़ाई चुनरी     |     351 सीढ़ियां चढ़कर मां काली के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु     |     ₹30 लाख तक के ऋण पर ₹10 लाख तक की सब्सिडी, रोजगार के अवसरों से रूबरू हुए विद्यार्थी     |     एच.पी. स्कूल में गरबा की धूम, नौ देवियों के स्वरूप में सजीं छात्राओं ने मोहा मन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811