Let’s travel together.

आचार संहिता में नियमों का करें पालन,शांति बनाए रखें -अदिति बी सक्सेना एसडीओपी

0 150

सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

थाना परिसर में आगामी पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई । बैठक की अध्यक्षता एसडीओपी श्रीमती अदिति बी सक्सेना ने की इस अवसर पर नवागत थाना प्रभारी डीडी आजाद उपनिरीक्षक अमरसिंह निगम सहित नगर के गणमान्य नागरिक कमलकिशोर पटेल आर एस यादव शंकर सिंह राणा वीरू पटेल सहित नगर के पत्रकार गण उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर श्रीमती बी सक्सेना ने कहा ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो चुकी है चुनाव में हिस्सा लेने वाले लोग शांति पूर्ण ढंग से चुनाव में भाग लें तथा किसी भी प्रकार की सभा व प्रचार एवं माइक सेट का उपयोग करने के लिए प्रशासन की अनुमति ले किसी भी प्रकार से आचार संहिता के दौरान नियमों का उल्लंघन न करें साथ ही उन्होंने कहा फेसबुक वाट्सेप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्ति जनक पोस्ट न करें न हीं ऐसी पोस्ट करें जिससे किसी समुदाय धर्म जाति को लेकर टिप्पणी करने से बचें अन्यथा कडी कार्रवाई होगी ।हर हाल में आचार संहिता का पालन किया जाना चाहिए शांति बनाए रखें शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों से सख़्त कार्यवाही होगी । इस अवसर पर नवागत थाना प्रभारी डीडी आजाद ने कहा पुलिस आपके समाज का ही हिस्सा है समाज में शांति व सोहार्द बना रहे । इसके लिए प्रयास रत रहती है उन्होंने कहा पत्रकार भी समाज का ही अंग है तथा लोकतंत्र के तीन स्तंभ पर निगरानी रखने का काम करता है इसलिए इसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है पत्रकारिता की लेखनी निष्पक्ष होना चाहिए तथा शांति सोहार्द कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में अग्रणी रहते हैं तथा शासन प्रशासन द्वारा नियम कानून की जानकारी जनता तक पहुंचाना तथा जनता को उल्लंघन करने पर होने वाली कार्यवाही से बचाव भी आम नागरिक तक पहुंचाते हैं आज कल चुनाव चल रहे हैं आचार संहिता लागू हो चुकी है तथा धारा 144 लागू है नागरिकों को पालन करना चाहिए उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है कार्रवाई से बचाव के लिए शांति व्यवस्था बनाए रखें । इस अवसर पर अनेक लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811