Let’s travel together.

लोक अदालत में 50 प्रकरणों का हुआ निपटारा

0 171

– गैरतगंज न्यायालय में लगी लोक अदालत

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले के गैरतगंज नगर के न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में विभिन्न मामलों से संबंधित 50 प्रकरणों का निपटारा आपसी सहमति से किया गया। इस मौके पर न्यायाधीश मनीष रघुवंशी ने पक्षकारों से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी तथा लोक अदालत के महत्व से अवगत कराया।
न्यायालय में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया। न्यायाधीश मनीष रघुवंशी ने लोक अदालत में मौजूद रहकर पक्षकारों एवं उनके अधिवक्ताओं से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति के आधार पर मामलों का निराकरण करवाना न्यायिक प्रक्रिया का लक्ष्य है ताकि अनावश्यक पक्षकारों को परेशान न होना पड़े। साथ ही आपसी सहमति से न किसी की हार होती है न किसी की जीत। नेशनल लोक अदालत में 17 आपराधिक प्रकरण, 24 चैक बाउन्स प्रकरण, 5 महिलाओं से संबंधित अपराध एवं 4 अन्य प्रकरण सहित कुल 50 प्रकरण निराकृत हुए। चेक बाउंस के मामलों में न्यायालय ने 4826500 रुपए की राशि की वसूली भी की। इस मौके पर अधिवक्ता ओंकारसिंह चंद्रवंशी, संजीव राय, एसपी सोनी, राकेश नेमा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811