Let’s travel together.

कांग्रेस-भाजपा में विधायक के गिरफ़्तारी वारंट को लेकर सड़क पर गुथमगुथ्थी

0 471

विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन 

औबेदुल्लागंज में बुधवार को कांग्रेसी क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र पटवा की गिरफ़्तारी को लेकर ज्ञापन सौंपने सीता राम ब्रिज के नीचे एकत्रित हुए।

भाजपा कार्यकर्ताओं को भनक लगी कि विधायक का पुतला दहन की तैयारियां चल रही है, हालांकि कोई पुतला घटना स्थल पर नहीं मिला। उक्त बात को लेकर सड़क पर काफ़ी देर ड्रामा चला।

कांग्रेसी तहसीलदार कार्यालय के सामने ज्ञापन सौंपने व उक्त घटना को लेकर धरने पर बैठ गये। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस के व्यवहार से नाराज़ होकर थाना प्रभारी के खिलाफ थाना प्रांगण में धरने पर बैठ गये। घटना से प्रशासन असमंजस में दिखा क्योंकि थाने में भीड़ एकत्रित होने लगी थी। औबेदुल्लागंज थाना प्रभारी भरत प्रताप सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे लोगों में संख्या बल अधिक था।

प्राप्त जानकरी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा थाने शिकायत लेकर पहुँचने पर किसी ने एसडीओपी शीला सुराणा के खिलाफ नारे लगा दिये, जिससे टीआई ने विरोध दर्ज़ कराया। उक्त बात को लेकर भाजपाई थानेदार के खिलाफ धरने पर बैठ गये। हनुमान चालीसा का पाठ थाने के सामने बैठकर किया गया वहीं, कांग्रेसईयों द्वारा रघुपति राघव राजा राम का भजन तहसील प्रांगण किया गया।
विधायक सुरेंद्र पटवा के गिरफ्तारी वारंट को लेकर क्षेत्र में दिन भर हलचल बनी रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी के विरोध में सोनू चौकसे के नेतृत्व में लोग थाना प्रांगण में धरने पर बैठे। बीजेपी नेता सोनू चौकसे की टीआई से हुई बहस के मामले ने तूल पकड़ा। उक्त बात को लेकर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया, जिसमें सभी भाजपा जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल रहे।
स्थिति बिगड़ती देख एडिशनल कलेक्टर मनोज उपाध्याय ,एडिशनल एसपी कमलेश खरपुसे, एसडीएम चंद्र शेखर श्रीवास्तव, एसडीओपी शीला सुराणा तहसीलदार हेमंत शर्मा, नायब तहसीलदार निलेश सरवटे अधिकारी मौके पर पहुंचे।

भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ एक बात पर अड़े रहे कि टीआई को हटाओ। अंत में पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रशासन की मध्यस्थता के बाद मामले का निराकरण हुआ।
भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गुथमगुथ्थी के विडिओ सोशल मिडिया पर वाइरल हो गये हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811