Let’s travel together.

पवित्र नगरी अमरकंटक में गणेश प्रतिमाओं का भावपूर्ण विसर्जन

0 179

भक्तों ने ढोल-ढमाकों और जयकारों के बीच बप्पा को दी विदाई

मनोज कुमार द्विवेदी अमरकंटक

धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी अमरकंटक में भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं का भावपूर्ण विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने नर्मदा जल से भरे बने विसर्जन कुंड में बप्पा को नाचते-गाते, ढोल-ढमाकों और जयकारों के साथ विदा किया।

श्रद्धा और उल्लास का संगम

शुक्रवार 5 सितम्बर से ही भक्तों द्वारा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ हो गया था, जो रविवार 7 सितम्बर (पूर्णिमा) तक लगातार चलता रहेगा। समाचार लिखे जाने तक एक सैकड़ा से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका था।

 

गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आना” –यह जयघोष पूरे नगर में गूंजता रहा,दूर-दराज़ से पहुंचे श्रद्धालु

पुष्पराजगढ़, राजेन्द्रग्राम, अनूपपुर, बुढ़ार, धनपुरी सहित आसपास के अनेक क्षेत्रों से भक्तजन गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने पहुंचे। विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं का विधिवत पूजन-अर्चन और आरती कर बप्पा से सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और शांति की मंगल कामनाएँ कीं।

“भक्ति और आनंद में डूबा अमरकंटक का वातावरण बप्पा के गीतों से गूंज उठा।”

सुरक्षा और व्यवस्थाएँ

विसर्जन स्थल पर नगर परिषद अमरकंटक के कर्मचारी लगातार मुस्तैद रहे। पुलिस बल पूरी तरह सतर्क और तैनात रहा, वहीं राजस्व विभाग के निरीक्षक और पटवारी ने भी चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखी।

साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था का भी समुचित प्रबंध किया गया ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
“बप्पा को विदा करते समय हर आँख नम और हर मन उल्लास से भर गया।”
– इस प्रकार अमरकंटक की पावन धरती पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     सेवा भारती और जैक्वार के सहयोग से शिवपुरी में खुला प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र       |     हर पौधा – हरित भविष्य की ओर एक कदम  नेवरा विद्यालय में अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित      |     ई टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए किसान जागृति संगठन,सरकार को बड़े आंदोलन चेतावनी     |     मटक कुंड: प्रकृति प्रेमियों की पसंद,रोमांच और सुकून का संगम,बताया हीलिंग डेस्टिनेशन     |     गरीबों की मदद को आगे आये कांग्रेस नेता     |     रायसेन–राहतगढ़ मार्ग के घटिया निर्माण के विरोध में 8 जुलाई को गैरतगंज में कांग्रेस का विशाल धरना, प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल     |     79 साल बाद भी सड़क का इंतजार: टपरा गांव के ग्रामीण दलदल से गुजरने को मजबूर     |     2 दिन की बारिश में ही डूबी प्रधानमंत्री योजना की सड़क, 30 गांवों के यात्रियों की राह बनी ‘तालाब’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811