Let’s travel together.

13 सितंबर को लगेगी नेशनल लोक अदालत,लोक अदालत को लेकर मुख्य न्यायाधीश ने प्रचार रथ किए रवाना

0 151

शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन 

आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने बाली लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार- प्रसार के लिए न्यायालय परिसर से .
तहसील विधिक सेवा समिति व जिला एवं प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती सविता ओगले ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

न्यायाधीश श्रीमती सविता ओगले ने बताया कि मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार सुहाने के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति के द्वारा 13 सितंबर को आयोजित होने वाले लोक अदालत में न्यायालय में वर्षों से विचाराधीन विवादों का निपटारा आपसी सहमति एवं सद्भाव के साथ दोनों पक्षों के बीच राजीनामा से हो जाए। ताकि भविष्य में भी उनके बीच किसी प्रकार की रंजिश ना रहे और दोनों पक्ष शांति- सद्भाव से रह सके। इसका प्रभाव भावी पीढ़ी पर भी यह रहेगा की वह भी आपस में सामंजस एवं शांति सद्भाव के साथ रह सकेंगे। प्रचार रथ 13 सितंबर को लगने बाली लोक अदालत में पक्षकारों द्वारा अधिक से अधिक लाभ उठाने के उद्देश्य से नगरीय क्षेत्र के सभी 18 वार्ड एवं गांव-गांव प्रचार करेंगे। इस बार लोक अदालत में अधिक प्रकरणों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है।

वहीं द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश इस अवसर पर द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सचिन द्विवेदी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अन्नाग्लोरी महेश्वरी, स्वेता चौहान, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संतोष प्रभाकर बुंदेला, एजीपी धीरेंद्र सिंह गौर, एड. नरेन्द्र भार्गव, मतीन सिद्दीकी, ओपी दुबे, मूरत सिंह, चांद मियां, ओपी त्रिवेदी, आरसी दुबे, एसएन रावत, राजकुमार गुप्ता, एड. आरएन रावत, श्रीकृष्ण तिवारी, राजबहादुर सिंह, केएल चौरसिया, अमोघ शर्मा, रवि रावत, राजकुमार खरे, गंधर्व सिंह लोधी, डीपी चौबे, अजब सिंह ठाकुर, संतोष घावरिया, शैलेष जैन, उमेश गुप्ता, धीरेंद्र सिंह गौर, राजेश यादव, अभिनव मुंशी, पीडी नेमा, राजेन्द्र सिंह सोलंकी, विनय ठाकुर, शेखसफीक मंसूरी, गुफरान, अली, विवेक श्रीवास्तव, प्रताप सिंह राजपूत, राकेश नेमा, राजकुमार प्रिंस, सीपी सेन, संतोष साहू, राजेश साहू, धीरेंद्र सिंह, राघवेन्द्र यादव, विशाल सिंह शिल्पी, राहुल तिवारी, वैभव शर्मा आदि सहित अधिवक्तागण, न्यायालीन कर्मचारीगण एवं पक्षकार उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में सांदीपनि स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण     |     सांची स्तूप की तर्ज पर संवरा सांची डाकघर,24 अगस्त को लोकार्पण     |     मंडीदीप का हाल हुआ बेहाल,सावन माह में बदबू से लोग परेशान      |     केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह आज सोमवार को आयेंगे रायसेन,विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग     |     गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत: हाईवे-18 पर तीन दिन में चार बाइक सवार गिरे, एक का पैर फ्रैक्चर     |     सालों बाद फिर  गूंजा बहुरूपिया का रंग, भील का रूप धरकर  जगाई भूली-बिसरी लोककला     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने ने मोहा मन, दिन भर लगी रही दोनों जगह भीड़     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज, निकली भव्य कलश यात्रा     |     रक्षाबंधन की खरीदारी से गुलजार हुआ  हॉट बाजार, राखी-कपड़े और मिठाइयों की जमकर हुई बिक्री     |     कांबड यात्रा भोलेनाथ के प्रति भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक- भावेश बघेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811