Let’s travel together.

धरसींवा के विशाल चिन्हांकन शिविर में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा

0 185

दिव्यांगों के कल्याण के लिए सरकार तत्पर है, इनकी सेवा हमारा सौभाग्य-अनुज शर्मा

सुरेन्द्र जैन धरसीवां रायपुर 

धरसींवा विधानसभा के मुख्यालय ग्राम पंचायत धरसींवा के मंगल भवन में भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना वर्ष 2025-26 प्रोजेक्ट सहारा अंतर्गत आयोजित चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे विधायक अनुज शर्मा शामिल हुए| इस शिविर में क्षेत्र के आस पास के कई दिव्यांग और वृद्धजन जिन्हें रोजमर्रा के कार्यों के लिए किसी उपकरणों की ज़रूरतमंद लोगो का पंजीकरण किया गया और इन सभी को अगले शिविर में उपकरण प्रदान किया जायेगा।

शिविर में उपस्थित अस्थि बाधित दिव्यांग श्री उमेश निषाद को देखकर विधायक अनुज ने अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल ट्राइसाइकिल देने का निर्देश दिया जिस पर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग उमेश निषाद को तुरंत ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि दिव्यांगों के कल्याण के लिए सरकार तत्पर है, दिव्यांगों व वृद्धजनों की सेवा करना मेरा परम सौभाग्य हैं| इस शिविरों में दिव्यांग व्यक्तियों का पंजीयन कर परीक्षण किया गया और अगले शिविर में उनकी ज़रूरत के अनुसार कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण और प्रमाणपत्र दिए जायेंगे। हमारी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक दिव्यांगजनों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य हैं| हम आगे भी इस तरह की शिविर आयोजन करते रहेंगे और हम सब मिल कर दिव्यांगों की सहायता करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में उनकी सहायता करगे|
आज के इस शिविर पे 1100 से अधिक पंजीयन हुए जिसमें 312 लोग इस मेगा शिविर के पात्र हुए।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारिगण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे|

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811