Let’s travel together.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना ने आंगनवाड़ी तथा स्कूल जाकर छोटे-छोटे बच्चों से किया संवाद

0 176

रायसेन ।जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना ने अपने भ्रमण के दौरान थाना सुल्तानपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम खमरिया नेमावर स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्र जाकर पुलिस स्टाफ के साथ निरीक्षण किया तथा छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों से मुलाकात कर उनसे सीधा संवाद किया।


श्री मीणा द्वारा इस मौके पर उपस्थित छोटे-छोटे बच्चों से बातचीत की तथा बच्चों को चॉकलेट बिस्किट पेन कॉपी , तथा मास्क वितरित किए एवं ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में संवाद किया । स्कूल तथा आंगनवाड़ी संचालकों को बच्चों को मास्क लगाने तथा जन जागरूकता का प्रचार प्रसार करने के संबंध में अवगत कराया गया ।


छोटे-छोटे बच्चे अपने बीच में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गणों के इस प्रकार उपस्थित आकर संवाद करने से बहुत ही खुशी महसूस कर रहे थे तथा श्री अमृत मीणा ने बच्चों जैसे ही सहज स्वभाव में बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों तथा उनकी जिज्ञासाओं का भी उत्तर दिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811