Let’s travel together.

पर्यावरण को खतरा पहुचाने वाले आरोपियो की न्यायालय ने की जमानत आवेदन निरस्त

0 92

मनोज कुमार द्विवेदी अनूपपुर

आरोपी शिव प्रसाद कोल, रानू प्रसाद कोल, रवि पनिका और कृष्णा कोल के द्वारा बिजौडी जंगल क्षेत्र में लगे जाली तार फेंसिंग तार जो कि कीमती वृक्षेा की सुरक्षा हेतु लगाये गये थे उसे आरोपियों द्वारा  22अगस्त को रात्रि 08 बजे बीट दैखल पश्चिम अंतर्गत कक्ष क्रमांक आर.एफ. 410 रकवा 25.00 हेक्टेयर में मिश्रित वृक्षारोपण वर्ष 2024-25 में चैनलिंक तार से चारो तरफ फेंसिंग किये हुये तार को चुरा कर ले गये।

लोक अभियोजक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि सूचना पर थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा कार्यवाही करते हुये पता तलाशी करते हुये आरोपियों शिव प्रसाद कोल, रानू प्रसाद कोल और कृष्णा कोल को पकडा गया और आरोपी रवि पनिका फरार हो गय तथा उनके कब्जे से 02 बंडल जप्त किया गया। अपराध के सबंध में थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध 424/2025 पंजीकृत किया गया और पकडें गये आरोपियो को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया। मामले में आरोपियो की ओर से माननीय द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री नरेन्द्र पटेल के न्यायालय में जमानत पर छोड़े जाने हेतु याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए और शासन की ओर से पैरवी कर रहे लोक अभियोजक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा रखे गए तर्कों और बहस तथा मामले की गम्भीरता एवं परिस्थितियों को देखते हुए पर्यावरण को खतरा पहॅचाने वाले आरोपियो की जमानत याचिका को निरस्त दिया गया।
न्यूज सोर्स – पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा लोक अभियोजक,अनूपपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811