Let’s travel together.

गायत्री जयंती पर होगा दो दिवसीय आयोजन

0 468

रिपोर्ट:धीरज जॉनसन,दमोह

अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में सभी शक्तिपीठों, प्रज्ञापीठो एव चेतना केंद्रों पर गायत्री जयंती पर गायत्री मंत्र के अखंड जप एवं यज्ञ के आयोजन किये जाते हैं।

स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ, टंडन बगीचा में भी 9 जून को प्रातः 6 बजे से सायं 6 बजे तक अखंड जप का आयोजन रखा गया है। जप की समाप्ति पश्चात गायत्री प्रज्ञापीठ, बड़ी देवी मंदिर परिसर में सामुहिक संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इसके बाद 10 जून को प्रातः 7 बजे से साढ़े आठ बजे तक गायत्री शक्तिपीठ पर यज्ञ किया जाएगा। इस अवसर पर बी डी श्रीवास्तव द्वारा 1 लाख 3 हज़ार से अधिक संख्या में लिखित गायत्री मंत्रो को पूजन उपरांत शक्तिपीठ में स्थापित किया जाएगा।शाम साढ़े 6 बजे से दीपयज्ञ,आरती एवं प्रसाद वितरण होगा।
गायत्री परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से उपस्थिति हेतु आग्रह किया है।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811